फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय से जल और वन संरक्षण के गुर सीख रहा उत्तराखंड, चम्पावत की समितियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

उत्तराखंड के पारंपरिक जल स्रोतों धारा-नौलों को पुनर्जीवित करने और सामुदायिक स्तर पर वनों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए स्प्रिंग्स एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) और चम्पावत की धारा-नौला संरक्षण समितियों का संयुक्त दल मेघालय के अध्ययन भ्रमण पर है। 25 से 27 नवंबर तक शिलांग में आयोजित इस तीन दिवसीय दौरे में कुल 13 प्रतिनिधि शामिल हैं। इनमें ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और वन एवं ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी भी हैं। भ्रमण के दौरान मेघालय बेसिन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MBDA) और मेघालय बेसिन मैनेजमेंट एजेंसी (MBMA) के अधिकारियों ने उत्तराखंड के दल को राज्य में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। इनमें जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) से वित्तपोषित 'MEGALIFE' और जर्मन विकास बैंक (KfW) से वित्तपोषित 'MEGARISE' परियोजना शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें