देहरादून के राजा रोड स्थित एसजीआरआर स्कूल में अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात से जुड़ी जरूरी बातें समझाई गईं।