देहरादून के डालनवाला स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य और पुस्तकों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विभिन्न लेखकों के साथ पुस्तकों और उनसे जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। साहित्य प्रेमियों को लेखकों के विचार जानने और अलग-अलग विषयों पर संवाद करने का अवसर मिला।