न्यू सर्वे रोड, करणपुर स्थित दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आई है। रेस्टोरेंट की रसोई में सड़ी-गली सब्जियां, कई दिन पुराना खाना, कॉकरोच और चूहे मिले। बर्तन धुलाई क्षेत्र में गंदगी के साथ तीन से चार दिन पुराने जूठे बर्तन और जमा कूड़ा भी मिला। अनियमितताओं को देखते हुए संयुक्त निरीक्षण टीम ने रेस्टोरेंट को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। साथ ही संचालक अभय सिंह नेगी को कमियां दूर करने के लिए 14 दिन का इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है।