फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई,'नो-एंट्री' में घुसे 15 वाहनों समेत 21 चालकों पर जुर्माना

Tue, 13 Oct 2026 08:41 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

बलरामपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 21 प्रकरणों में ₹39,200 का चालान काटा गया। कार्रवाई में सबसे अधिक 15 मामले प्रतिबंधित समय में 'नो-एंट्री' क्षेत्र में वाहन दौड़ाने के दर्ज किए गए। यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन ने किया। रामानुजगंज में चेकिंग पॉइंट लगाकर प्रतिबंधित समय में भारी व अन्य वाहनों के प्रवेश की सघन जांच की गई।

चालानी कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों, सड़क संकेतों और सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर समझाइश दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद की और राहगीरों की जान बचाने के लिए अनिवार्य है।

यातायात विभाग की प्रमुख अपील नो-एंट्री नियमों का पालन: प्रतिबंधित मार्गों पर तय समय-सीमा और प्रतिबंधों का सख्ती से पालन करें। सुरक्षा उपकरण अनिवार्य: दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया में सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। लापरवाही से बचें: वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग और नशे की हालत में ड्राइविंग बिल्कुल न करें। गति पर नियंत्रण: निर्धारित गति सीमा का ध्यान रखें और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
यातायात प्रभारी ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक बनकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में सहयोग करें, क्योंकि थोड़ी-सी सावधानी किसी की अनमोल जान बचा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें