{"_id":"599dca8f4f1c1be6478b477a","slug":"41503513231-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ग्रस्त गांव में दीवार गिरी, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाढ़ग्रस्त गांव में दीवार गिरी, तीन घायल
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
दीवार गिरी, तीन घायल
रेउसा (सीतापुर)। क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त भरथा गांव में एक घर की दीवार गिर गई। इससे एक बालिका समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को रेउसा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र का भरथा गांव बाढ़ग्रस्त है। थाना क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर निवासी दिनेश की पुत्री रचना देवी (5) अपने ननिहाल भरथा निवासी विशंभर के घर आई थी।
बताते हैं कि गांव में बाढ़ का पानी भरा होने के कारण रचना अपनी नानी रामरती (45) व मौसी मंजूसा के साथ आंगन में बैठी थी। अचानक आंगन की दीवार गिर गई और आंगन में मौजूद तीनों लोग मलबे में दब गई।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने आननफानन दबे हुए लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक रचना देवी, रामरती, मंजूसा घायल हो चुकी थीं। जबकि दो बकरियों की दबकर मौत हो चुकी थी। घायलों को कस्बा रेउसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।