फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DELHI News Today Live: दिल्ली ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 14-Nov-2022

Delhi: फेसबुक पर लिंक क्लिक करते ही सवा लाख स्वाहा, मैसेज देख उड़ गए होश, छानबीन में जुटी पुलिस

पीड़ित अवतार शर्मा परिवार के साथ कृष्णा नगर इलाके में रहता है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसने बताया कि चार नवंबर को वह मोबाइल पर अपने फेसबुक अकाउंट को चला रहा था। इस दौरान उनसे एक लिंक क्लिक हो गया। अभी वह कुछ समझ पाते, कुछ ही समय बाद उनके मोबाइल पर सवा लाख रुपये कटने का मैसेज आया। और पढ़ें

11:25 PM, 14-Nov-2022

Delhi AQI: हवाओं की चाल व दिशा से कम हुआ प्रदूषण, आने वाले दिनों में बड़े बदलाव के नहीं हैं संकेत

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में रहा। इसकी वजह मौसमी दशाएं रहीं। दिल्ली पहुंचने वाली हवाओं के दिशा दक्षिण और उत्तर पूर्वी रही। वहीं, इसकी रफ्तार भी आठ किमी प्रति घंटा थी। और पढ़ें

11:19 PM, 14-Nov-2022

18 मई की रात का सच: आफताब दो दिन तक करता रहा शव के टुकड़े, चीथड़े धोए और लगाया ये पाउडर, रात को निकलता था जंगल

आरोपी आफताब अमीन पूनावाला श्रद्धा वाकर के शव के दो दिन तक टुकड़े करता रहा। और पढ़ें

विज्ञापन
11:18 PM, 14-Nov-2022

Dengue in Delhi: डेंगू के 2761 केस, एक हफ्ते में 291 नए मामले, इस साल मलेरिया के 212 मरीज मिले

पिछले कई सालों से दिल्ली में डेंगू का खतरा बढ़ गया है। 2019 में अक्टूबर महीने में डेंगू के 787, 2018 में 1114 और 2017 में 2022 केस मिले थे। पूरे साल की बात करें तो 2017 में 4726, 2018 में 2798. 2019 में 2036, 2022 में 1072, 2021 में 9613 डेंगू के मामले आए थे। और पढ़ें

10:50 PM, 14-Nov-2022

Crime : प्रतापगढ़ के दरोगा ने दिल्ली में दोस्त के घर गोली मारकर की खुदकुशी, आजमगढ़ में थी पोस्टिंग

दरोगा मनोज अपने पिता माता प्रसाद विश्वकर्मा के निधन के बाद वर्ष 2016 में पुलिस विभाग में मृतक आश्रित कोटे में भर्ती हुए थे। मौजूदा समय में उनकी तैनाती आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाने पर थी। वह लड़की भगाने के एक मुकदमे की विवेचना कर रहे थे। और पढ़ें

विज्ञापन
10:50 PM, 14-Nov-2022

Delhi: पिटाई से परेशान होकर दोस्त ने की थी सफाईकर्मी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी ने बताया कि शंभू अकसर उसकी पिटाई करता था। जिससे परेशान होकर उसने डंडे से पीटकर हत्या कर दी। उसके बाद वह पंजाब के बरनाला स्थित अपने गांव भाग गया। उसने अपनी दाढ़ी और बाल कटवा लिया ताकि पुलिस की गिरफ्त से बच सके। और पढ़ें

10:36 PM, 14-Nov-2022

MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव का पहला अध्याय खत्म, करीब 2500 नामांकन, केंद्रों पर रही भीड़

एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा कराने का सोमवार अंतिम दिन होने के कारण सभी 68 रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में सुबह 10 बजे से ही गहमागहमी होनी शुरू हो गई थी। शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा करने का कार्य जारी रहा। और पढ़ें

09:45 PM, 14-Nov-2022

Sonipat: मुरथल से पराठे खाकर दिल्ली लौट रहे युवकों की बाइक पत्थर से टकराई, दो साथियों की मौत, तीसरा गंभीर

मुरथल से दिल्ली लौटते समय एनएच-44 पर प्याऊ मनियारी के पास हादसा हुआ। तीनों बाइक पर सवार होकर दिल्ली के द्वारका से मुरथल ढाबे पर खाना खाने आए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। और पढ़ें

06:47 PM, 14-Nov-2022

श्रद्धा हत्याकांड: शादी की बात पर आफताब ने किया कत्ल, शव ठिकाने लगाने को देखी ये वेब सीरीज, चौंका देगा खुलासा

देश की राजधानी दिल्ली को दहला देने वाले श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। और पढ़ें

09:39 PM, 14-Nov-2022

गे डेटिंग एप से वसूली: समलैंगिक लड़कों का बनाते थे अश्लील वीडियो, बंद कमरे में करते थे जबरदस्ती, चार गिरफ्तार

‘गे डेटिंग एप’ के जरिए लड़कों को अपने जाल में फंसाकर वसूली करने वाले गैंग का शाहदरा थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

08:27 PM, 14-Nov-2022

श्रद्धा के कातिल का कबूलनामा: हत्या के बाद गूगल पर देखा खून साफ करने का तरीका, शरीर की संरचना के बारे में पढ़ा

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। और पढ़ें

09:26 PM, 14-Nov-2022

कमरा बना रखा था बूचड़खाना: बदबू छिपाने को हमेशा जलाकर रखता था अगरबत्ती, पढ़ें- इश्क-फरेब और कत्ल की पूरी कहानी

shraddha murder case श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने कत्ल के बाद रणनीति के तहत वारदात को छिपाने की कोशिश की, जिसमें वह काफी हद तक कामयाब भी रहा। और पढ़ें

09:10 PM, 14-Nov-2022

Chhatarpur: साढे़ तीन माह से गुम दो लड़कियां दिल्ली में मिलीं, परिवार से परेशान होकर घर छोड़कर गई थीं

मामला छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि 1 सितंबर 2022 को थाना क्षेत्र के गांव बोदी में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी दो लड़कियां 25 जुलाई को घर से बिना बताए चली गई थीं।  और पढ़ें

08:48 PM, 14-Nov-2022

Delhi: ढींगरा प्रॉपर्टीज पर आयकर विभाग का छापा, एक करोड़ की नकदी व दस्तावेज बरामद

एसओजी और इनकम टैक्स के 10 टीमों ने दोपहर तीन बजे के आसपास दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थिति ढींगरा प्रापटीज के यहां पहुंची और पूछताछ के दौरान 1 करोड़ रुपए कैश मिला। जिसे 1.5 करोड़ चेक से वाइट किया जाना था में ढींगरा प्रापटीज के मालिक राजीव ढींगरा से पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें

08:24 PM, 14-Nov-2022

Chhattisgarh: दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में सजा छत्तीसगढ़ का पवेलियन, दिखेगी लोकल टू ग्लोबल की झलक

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया। आजादी के 75वें वर्ष में आयोजित इस मेले में अमृत महोत्सव की झलक भी देखने को मिलेगी। इसी में छत्तीसगढ़ के स्थानीय उत्पादों को भी जगह दी गई है।  और पढ़ें

08:07 PM, 14-Nov-2022

टुकड़े-टुकड़े इश्क: बाथरूम में धोकर पॉलीथीन में पैक किए श्रद्धा के टुकड़े, अब जगह-जगह मिल रहीं हड्डियां

दक्षिण दिल्ली के महरौली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) ने सहमति संबंधों में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर(26) की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए। और पढ़ें

07:45 PM, 14-Nov-2022

श्रद्धा हत्याकांड में नया खुलासा: जहां आफताब ने शव के किए 35 टुकड़े वहां करता था ऐसा काम... सुनकर आ जाएगी घिन

श्रद्धा हत्याकांड में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा की हत्या का आरोपी आफताब रोज उसी कमरे में सोता था, जहां उसने श्रद्धा की हत्या कर शव को टुकड़ों में काटा था। और पढ़ें

07:21 PM, 14-Nov-2022

Delhi: रॉ अधिकारी ने 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की, तनाव में चल रहा था अफसर

पुलिस अधिकारी ने बताया की अनिकेत कुमार  रॉ में तैनात थे। वह मूल रूप से उड़ीसा स्थित कटक के रहने वाले थे। अनिकेत सोमवार सुबह अपने कार्यालय पहुंचे थे। उनका ऑफिस 10 वी मंजिल पर है, ऑफिस पहुंचने के कुछ देर बाद ही वह अपने ऑफिस की खिड़की ने कूद गए। और पढ़ें

06:42 PM, 14-Nov-2022

TVS iQube: एक ही दिन में डिलीवर किए गए 200 से ज्यादा टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और रेंज

दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने दिल्ली में अपने ग्राहकों को नए अपग्रेडेड TVS iQube (टीवीएस आईक्यूब) इलेक्ट्रिक स्कूटरों की 200 यूनिट्स हैंडओवर कीं। और पढ़ें

06:19 PM, 14-Nov-2022

Maharashtra Politics: तीरकमान मुद्दे पर हाईकोर्ट का सवाल, पूछा- EC के फैसले का इंतजार क्यों ना किया जाए?

शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह पर रोक लगाने के चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश के खिलाफ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने सुनवाई की। इस दौरान, अदालत ने पूछा कि उसे पार्टी गुटों के बीच विवाद पर पोल पैनल के अंतिम फैसले का इंतजार क्यों नहीं करना चाहिए।  और पढ़ें

12:27 AM, 14-Nov-2022

Murder : मुजफ्फरनगर में मिला दिल्ली के युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Muzaffarnagar Murder Case : मुजफ्फरनगर में दिल्ली के युवक का शव मिला है। हत्या की आशंका जताई गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

04:58 PM, 14-Nov-2022

Delhi: दिल्ली वक्फ बोर्ड के पूर्व सीईओ एसएम अली के खिलाफ होगी जांच, उपराज्यपाल ने की सिफारिश

एसएम आली पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष अमानतुल्ला खान के गलत प्रस्तावों को पारित कराया।  और पढ़ें

03:53 PM, 14-Nov-2022

MCD Election: सभी वार्ड में एक साथ बड़े मुद्दे उठाकर केजरीवाल पर हमला बोलेगी भाजपा

MCD Election: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जलबोर्ड में हुए घोटाले के लिए केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड में 20 करोड़ का घोटाला किये जाने का मामला सामने आया है... और पढ़ें

04:25 PM, 14-Nov-2022

Satyendra Jain: आप नेता को VIP ट्रीटमेंट मामले में तिहाड़ के जेल अधीक्षक निलंबित, दिए गए जांच के आदेश

दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने तिहाड़ के जेल अधीक्षक अजीत कुमार को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अजीत कुमार DANICS अदिकारी हैं। और पढ़ें

04:17 PM, 14-Nov-2022

Azamgarh: देवगांव थाने में तैनात दरोगा ने दिल्ली में खुद को गोली मार की खुदकुशी, विवेचना के लिए गए थे हरियाणा

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली में तैनात दरोगा मनोज विश्वकर्मा को एक मामले की विवेचना के लिए हरियाणा भेजा गया था। रविवार रात वो दिल्ली में दोस्त के घर पहुंचे। देर रात खुद को गोली मारकर जान दे दी।  और पढ़ें

04:11 PM, 14-Nov-2022

आफताब की हैवानियत: पहले गला दबाया, फिर किए 35 टुकड़े... बदबू दबाने के लिए रूम फ्रेशनर-फ्रीजर तक का इस्तेमाल

देश की राजधानी दिल्ली के महरौली थाने की पुलिस ने करीब छह महीने पहले हुई हत्या के मामले को सुलझा दिया है। पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसका नाम आफताब है। और पढ़ें

11:01 AM, 14-Nov-2022

Delhi Excise Policy: 'आप' नेता विजय नायर और कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली को जमानत मिली, रिमांड पर भेजा

इससे पहले भी दोनों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से दोनों न्यायिक हिरासत में थे। दिल्ली शराब नीति के आम आदमी पार्टी के विजय नायर की जमानत पर सुनवाई होनी थी। लेकिन इससे पहले ही उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

03:52 PM, 14-Nov-2022

IPL 2023: आईपीएल 2023 में कोलकाता के लिए खेलेंगे शार्दुल ठाकुर, ट्रेड विंडो के जरिए दिल्ली से केकेआर पहुंचे

कोलकाता की टीम आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले तीन बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ चुकी है। ऐसे में यह तय है कि मिनी ऑक्शन से पहले कोलकाता के कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया जाएगा। 
  और पढ़ें

11:45 AM, 14-Nov-2022

खौफनाक: आफताब ने श्रद्धा के किए थे 35 टुकड़े... नया फ्रीजर खरीदा और रोजाना रात दो बजे एक हिस्सा लगाता था ठिकाने

दिल्ली से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या की। उसके बाद शव के 35 टुकड़े किए। आरोपी ने नया फ्रीजर खरीदकर लाया। रोजाना रात में आरोपी एक टुकड़े को ठिकाने लगाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को सुलझा दिया है। और पढ़ें

10:58 AM, 14-Nov-2022

पत्नी ने हाथ पकड़े और भाई ने काटा गला: आमिर के प्यार के खातिर दी खौफनाक मौत, पुलिस ने दागे 10 घंटों में 50 सवाल

गाजियाबाद के लोनी के खुशहाल पार्क कॉलोनी में कपड़ों पर कढ़ाई करने के कारीगर अय्याज (35) की हत्या उसके भाई आमिर और पत्नी सजरा खातून ने की थी। और पढ़ें

03:25 PM, 14-Nov-2022

Shivakumar in ED Office: कांग्रेस नेता शिवकुमार पहुंचे ईडी दफ्तर, बोले- 'उज्जैन से सीधे यहां आया हूं'

कर्नाटक के पूर्व मंत्री शिवकुमार ने कहा कि यंग इंडिया मामले में ईडी ने मुझे एक बार फिर समन भेजा है। मैंने उन्हें कुछ पेपर भेजे थे। लगता है कि ईडी उन कागजातों से संतुष्ट नहीं है। समन व संस्थानों को मैं सम्मान करूंगा। उनके सारे सवालों के जवाब दिए जाएंगे। 

और पढ़ें

02:25 PM, 14-Nov-2022

Ghaziabad: पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की पति की हत्या, प्रेमी के घर में दफनाया, चार साल से लापता था चंद्रवीर

पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की और प्रेमी के घर में छह फीट गहरा गड्ढा खोदकर उसमे दफना दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी, प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

01:39 PM, 14-Nov-2022

Supreme Court: 'आप' के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को 'सुप्रीम' झटका, आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार

फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे हुए थे। इसी मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
  और पढ़ें

12:41 PM, 14-Nov-2022

दरिंदा प्रेमी: मुंबई में मोहब्बत, दिल्ली में लिव इन और 35 टुकड़े... रूह कंपा देगा श्रद्धा के इश्क का अंजाम

देश की राजधानी दिल्ली से युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी आफताब अमीन पूनावाला नाम के युवक ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा वाकर का बेरहमी से कत्ल किया और पढ़ें

12:03 PM, 14-Nov-2022

कुत्ते के साथ हैवानियत: पहले फंदे पर लटकाया, फिर मौत होने तक रस्सी से दबाते रहे गला, वीडियो वायरल

कुत्ते के साथ बेरहमी की इंतहा का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो दिल दहला देने वाला है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक दीवार की कील पर फंदा लगाकर  कुत्ते को लटका दिया गया है।  कुत्ते के गले में दो अलग-अलग रस्सियां बांधकर उसे दो युवक खींच रहे हैं। और पढ़ें

11:09 AM, 14-Nov-2022

Delhi Pollution: दिल्ली में चल सकेंगी बीएस-3 पेट्रोल, बीएस-4 डीजल कारें, सरकार ने हटाया प्रतिबंध

दिल्ली और आसपास के इलाकों में यात्री राहत की सांस ले सकते हैं। ऐसा नहीं है कि वायु प्रदूषण पूरी तरह से खत्म हो गया है, बल्कि उन्हें अपनी पुरानी कारों को दिल्ली की सड़कों पर चलाने की राहत मिली है। और पढ़ें

10:32 AM, 14-Nov-2022

Delhi pollution: दिल्ली- एनसीआर के तापमान में गिरावट, अगले दो दिनों में बढ़ेगी ठंड, जानिए आज मौसम

दिल्ली- एनसीआर में हवा की गुणवत्ता अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इसके अलावा दिल्ली- एनसीआर में ठंड और कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 
  और पढ़ें

09:11 AM, 14-Nov-2022

डेरा प्रेमी हत्याकांड: पकड़े गए तीन शूटर मामले में नामजद, आरोपियों को पनाह देने में SI का बेटा भी हिरासत में

2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले की घटनाओं में जमानत पर चल रहे डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायी प्रदीप कुमार उर्फ राजू की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय प्रदीप कुमार अपनी दुकान पर पहुंचे थे कि पहले से ही ताक में घूम रहे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह अज्ञात हमलावरों में से एक दुकान में घुसा और रिवाल्वर से प्रदीप कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।  और पढ़ें

12:32 AM, 14-Nov-2022

Delhi : बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों से पाबंदी हटी, आज से पांच लाख वाहन मालिकों को राहत

Delhi News :इससे दिल्ली में पंजीकृत पांच लाख वाहन मालिकों को राहत मिलेगी। वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी के बाद गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्रीय वायु गुणवत्ता आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देश पर ऐसे वाहनों के चलने पर पाबंदी लगाई गई थी। और पढ़ें

07:54 AM, 14-Nov-2022

Noida: हवाला कारोबार में सक्रिय 500 एजेंट, रडार पर 15 कॉरपोरेट कंपनियां, 200 करोड़ की धांधली के सबूत मिले

नोएडा में आठ एजेंटों के पकड़े जाने के बाद आयकर विभाग ने लगातार 48 घंटे का सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें 2.58 करोड़ नकद बरामद किया जा चुका है। लखनऊ में पकड़े गए गिरोह के सरगना आदर्श श्रीवास्तव से पूछताछ के दौरान करीब अब तक करीब 200 करोड़ रुपये की धांधली के सबूत जुटाए गए हैं। और पढ़ें

09:48 AM, 14-Nov-2022

Delhi Trade Fair: पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें कहां से मिलेगा प्रवेश, कौन सा रूट रहेगा बंद

 एडवाइजरी में उन सड़कों का जिक्र किया है गया जहां भीड़भाड़ की संभावना है। इसमें कहा गया है कि मथुरा रोड, भैरों मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर ट्रैफिक जाम रहने की संभावना है। मेले में 14 से 18 नवंबर तक व्यवसायिक आगंतुकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 19 से 27 नवंबर तक मेला आम जनता के लिए खोला जाएगा। और पढ़ें

09:15 AM, 14-Nov-2022

Delhi Pollution today: ठंड ने दी दस्तक लेकिन सांसों पर संकट बरकरार, जहरीली हवा में घुट रहा दम, जानें AQI

पराली के धुएं और स्थानीय प्रदूषण की वजह से दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर संकट बरकरार है। वायु मानक एजेंसियों के मुताबिक, स्थानीय मौसमी परिस्थितियों की वजह से प्रदूषण का स्तर अधिक नहीं बढ़ रहा है। अगले दो दिन तक हवा की सेहत बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। और पढ़ें

08:51 AM, 14-Nov-2022

अनोखी शादी: दूल्हे शेरू को बंधा सेहरा...दुल्हन की तरह सजी स्वीटी, पालतू पेट्स के विवाह में निभायी हर रस्म

गुरुग्राम के पालम विहार एक्सटेंशन की गली नंबर-3 में रविवार की शाम पालतू पेट्स शेरू व स्वीटी की शादी धूमधाम से हुई। और पढ़ें

08:49 AM, 14-Nov-2022

Delhi Pollution: दिल्ली- एनसीआर में सुबह-शाम बढ़ी ठंड, हवा अभी भी जहरीली, जानें अपने शहर का AQI

केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पराली जलाने से दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में इसकी हिस्सेदारी 24 फीसदी रही है। वहीं, पीएम 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 57 फीसदी हिस्सेदारी रही।  और पढ़ें

08:23 AM, 14-Nov-2022

पढ़ें 14 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

फॉर्मूला-वन सर्किट पर मोटो जीपी बाइक रेस का आयोजन 2024 में प्रस्तावित है। पिछले दिनों औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ स्पेनिश कंपनी डोर्ना के चेयरमैन कार्मेलो एलजेपेटा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। सर्किट पर रेस के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें