Delhi Pollution: दिल्ली- एनसीआर में सुबह-शाम बढ़ी ठंड, हवा अभी भी जहरीली, जानें अपने शहर का AQI
केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पराली जलाने से दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में इसकी हिस्सेदारी 24 फीसदी रही है। वहीं, पीएम 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 57 फीसदी हिस्सेदारी रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली- एनसीआर की हवा का स्तर अब भी खराब है। पराली दिल्ली की हवा को खराब कर रही है। केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पराली जलाने से दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में इसकी हिस्सेदारी 24 फीसदी रही है। वहीं, पीएम 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 57 फीसदी हिस्सेदारी रही। पीएम 10 का स्तर 220 व पीएम 2.5 का स्तर 122 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया। सामान्य तौर पर पीएम 2.5 का स्तर 60 व पीएम 10 का स्तर 100 माइक्रोमीटर से कम होने पर सुरक्षित श्रेणी में माना जाता है।
शहर AQI
चंडीगढ़ 135
अशोक विहार (दिल्ली) 322
बवाना (दिल्ली) 344
नेहरू नगर (दिल्ली) 332
वजीरपुर (दिल्ली) 332
गांधीनगर 96
फरीदाबाद 348
गुरुग्राम 278
हिसार 227
सोनीपत 306
हिमाचल 126
श्रीनगर 91
भोपाल 225
ग्वालियर 173
जबलपुर 186
उज्जैन 158
अमृतसर 168
जालंधर 157
पटियाला 149
गाजियाबाद 266
ग्रेटर नोएडा 267
मेरठ 265
लखनऊ 199
मुरादाबाद 159
नोएडा 269
कानपुर 295
जानकारी के लिए बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है। दिल्ली में अभी भी 324 AQI के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।