फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh's pavilion built in international trade fair in delhi

Chhattisgarh: दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में सजा छत्तीसगढ़ का पवेलियन, दिखेगी लोकल टू ग्लोबल की झलक

Mon, 14 Nov 2022 08:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Nov 2022 08:24 PM IST
सार

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया। आजादी के 75वें वर्ष में आयोजित इस मेले में अमृत महोत्सव की झलक भी देखने को मिलेगी। इसी में छत्तीसगढ़ के स्थानीय उत्पादों को भी जगह दी गई है। 

विज्ञापन
chhattisgarh's pavilion built in international trade fair in delhi
दिल्ली में शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बनाया गया छत्तीसगढ़ का पवेलियन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नई दिल्ली में सोमवार से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का पवेलियन भी सजा हुआ है। मेले की थीम ‘वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल' थीम पर इसे सजाया गया है। हॉल नंबर 2 फर्स्ट फ्लोर पर बनाया गया यह पवेलियन 300 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें 12 स्टॉल लगाए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक (सीएसआईडीसी) सारांश मित्तर ने पवेलियन का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


प्रगति मैदान में शुरू हुए इस मेले में थीम आधारित छत्तीसगढ़ के ग्रामोद्योग, स्वयं सहायता समूह, हैंडलूम, हस्तशिल्प, हर्बल, कृषि विभाग आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। 21 नवंबर को राज्य सांस्कृतिक दिवस भी मनाया जाएगा, जहां प्रदेश की समृद्ध लोक कला और संस्कृति का लोक कलाकार प्रदर्शन करेंगे। 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में 29 राज्यों सहित सभी केंद्र शासित प्रदेश शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन




इस बार मेला 73 हजार वर्ग मीटर में नए आधुनिक प्रदर्शनी हाल में आयोजित किया गया है, जो काफी खूबसूरत है। इस बार देशी-विदेशी तीन हजार से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। पार्टनर स्टेट जहां बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र है, वहीं फोकस स्टेट उत्तर प्रदेश और केरल है। 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले व्यापार मेले में शुरुआती पांच दिन यानी व्यापारी दर्शकों के लिए जबकि बाकी नौ दिन आम जनता के लिए रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed