MCD Election: सभी वार्ड में एक साथ बड़े मुद्दे उठाकर केजरीवाल पर हमला बोलेगी भाजपा
MCD Election: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जलबोर्ड में हुए घोटाले के लिए केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड में 20 करोड़ का घोटाला किये जाने का मामला सामने आया है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा अरविंद केजरीवाल सरकार पर चौतरफा हमला करने की तैयारी में है। पार्टी ‘एक दिन में एक चुनावी मुद्दा’ एक साथ सभी वार्डों में उठाकर आम आदमी पार्टी को घरने का प्लान बना रही है। जिस समय ये मुद्दे उठाये जाएंगे, उसी समय सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों से इस मुद्दे पर लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी, जिससे मुद्दे को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके। इसमें शराब, दिल्ली जल बोर्ड, पराली, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और हिंदुत्व के मुद्दे शामिल होंगे। पार्टी को अनुमान है कि इस रणनीति से केजरीवाल को ‘बेनकाब’ किया जा सकेगा।
पार्टी नेता राम वीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने अपने पास कोई विभाग नहीं रखा है, जिससे उन्हें किसी मामले में जिम्मेदार न ठहराया जा सके। लेकिन यह उनका स्वयं को बचाने का एक प्लान है, जबकि वे अपनी ही सरकार के मंत्रियों से भ्रष्टाचार करवाकर पैसों की लूट कर रहे हैं, और इन्हीं पैसों से वे दूसरे राज्यों में आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जलबोर्ड में हुए घोटाले के लिए केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड में 20 करोड़ का घोटाला किये जाने का मामला सामने आया है। सीएजी के अनेक पत्रों के बाद भी लगभग 2015-16 से दिल्ली जल बोर्ड के खातों का ऑडिट नही करवा रही है, जबकि दिल्ली जलबोर्ड पर कर्ज भी बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जलबोर्ड भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। उन्होंने कहा कि जलबोर्ड में ताजा 20 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार तब सामने आया जब उपराज्यपाल ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने ने कहा कि जलबोर्ड में लगभग 2015 से एक घोटाला चल रहा था जिसके अंतर्गत जल बोर्ड के कर्मचारियों, फंड कलेक्टर एजेंट और एक निजी बैंक के अधिकारियों की सांठ-गांठ से करोड़ों रूपए का गबन किया गया।