फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife murdered husband along with lover in Ghaziabad, buried in lover house

Ghaziabad: पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की पति की हत्या, प्रेमी के घर में दफनाया, चार साल से लापता था चंद्रवीर

Mon, 14 Nov 2022 02:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 14 Nov 2022 02:25 PM IST
सार

पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की और प्रेमी के घर में छह फीट गहरा गड्ढा खोदकर उसमे दफना दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी, प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Wife murdered husband along with lover in Ghaziabad, buried in lover house
चंद्रवीर की हत्या का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के नंदग्राम के गांव सिकरोड़ निवासी चंद्रवीर की लापता होने की चार साल पहले दर्ज हुई रिपोर्ट का क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है। चंद्रवीर की पत्नी ने प्रेमी अरुण के साथ मिलकर हत्या की और चंद्रवीर के शव को अरुण के ही घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। पुलिस ने लंबित पड़े मामलों की चार साल बाद फिर से जांच की तो हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

चंद्रवीर के भाई भूरे सिंह ने अपने भाई के लापता होने की पांच अक्तूबर 2018 को सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में कोई सुराग नहीं मिलने पर मामले में पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगा दी। चार साल बाद पुलिस ने लंबित मामलों की जांच फिर से शुरू कर बेटी और ग्रामीणों से पूछताछ की तो मामले में चंद्रवीर की पत्नी और पड़ोसी अरुण का नाम सामने आया। शक जाहिर करते हुए पुलिस ने अरुण से मामले में पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन

 

अरुण ने बताया कि उसका चंद्रवीर की पत्नी सविता से प्रेम संबंध है। इसकी जानकारी चंद्रवीर को हो गई। चंद्रवीर दोनों के प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था तो दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने के लिए मारने की साजिश रची। अरुण और सविता ने चंद्रवीर की पहले तमंचे से सिर में गोली मारकर हत्या की उसके बाद अरुण ने उसके सिर के नीचे बाल्टी लगाकर खून भर लिया और दोनों ने मिलकर अरुण के घर में चंद्रवीर के शव को दफना दिया। एसपी क्राइम डा दीक्षा शर्मा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कुल्हाड़ी और बाल्टी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहचान ना हो इसलिए काट दिया था हाथ
एसपी क्राइम ने बताया कि चंद्रवीर ने सीधे हाथ में कड़ा पहना हुआ था जिसमें उसका नाम गढ़ा था। भविष्य में शव की पहचान ना हो उसके लिए अरुण में कुल्हाड़ी से चंद्रवीर का सीधा हाथ काट दिया और केमिकल फैक्टरी के पीछे फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed