फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Brutality with dog strangulation till it died video viral

कुत्ते के साथ हैवानियत: पहले फंदे पर लटकाया, फिर मौत होने तक रस्सी से दबाते रहे गला, वीडियो वायरल

Mon, 14 Nov 2022 12:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 14 Nov 2022 12:06 PM IST
सार

कुत्ते के साथ बेरहमी की इंतहा का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो दिल दहला देने वाला है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक दीवार की कील पर फंदा लगाकर  कुत्ते को लटका दिया गया है।  कुत्ते के गले में दो अलग-अलग रस्सियां बांधकर उसे दो युवक खींच रहे हैं।

विज्ञापन
Ghaziabad Brutality with dog strangulation till it died video viral
कुत्ते की बेरहमी से हत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो लोग एक कुत्ते की बेहरमी से गला दबाकर उसकी हत्या कर रहे हैं। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलाइचीपुर गांव में एक कुत्ते को फंदे पर लटका कर मारने का मामला सामने आया है। कुत्ते के साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो 3 महीने पहले का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कुत्ते को मारने वाले दोनों आरोपियों को थाने बुलाया है। पुलिस का कहना है जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कुत्ते ने गांव के कई लोगों को काट लिया था दिन-प्रतिदिन वह खतरनाक होता जा रहा था।

विज्ञापन

 

चंद सेकंड के वीडियो में दो शख्स एक कुत्ते को फांसी के फंदे पर लटकाए हुए दिख रहे हैं। साथ ही अपने हाथों में रस्सी का एक एक सिरा भी पकड़ रखा है जिसे दोनों अपनी ओर पूरी ताकत से खींच रहे हैं। ताकि कुत्ते का दम घुट जाए। 

विज्ञापन

 

इसी बीच वीडियो में एक आदमी और दिखाई देता है। हालांकि, वह उन दोनों युवकों से बात करता नजर आ रहा है। जब युवकों को लगता है कि कुत्ते का दम घुट गया है तो वह आराम से खड़े होकर बात करने लग जाते है। जबकि फंदे पर कुत्ता लटका रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुत्ते के साथ बेरहमी की इंतहा का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है।  वीडियो दिल दहला देने वाला है।  वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक दीवार की कील पर फंदा लगाकर   कुत्ते को लटका दिया गया है।  कुत्ते के गले में दो अलग-अलग रस्सियां बांधकर उसे दो युवक खींच रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में इस हैवानियत के लोकर नाराजगी देखने को मिल रही है  लोगों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed