फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Trade Fair Police issued traffic advisory, know where to get entry

Delhi Trade Fair: पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें कहां से मिलेगा प्रवेश, कौन सा रूट रहेगा बंद

Mon, 14 Nov 2022 09:49 AM IST
Digvijay Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 14 Nov 2022 09:49 AM IST
सार

 एडवाइजरी में उन सड़कों का जिक्र किया है गया जहां भीड़भाड़ की संभावना है। इसमें कहा गया है कि मथुरा रोड, भैरों मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर ट्रैफिक जाम रहने की संभावना है। मेले में 14 से 18 नवंबर तक व्यवसायिक आगंतुकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 19 से 27 नवंबर तक मेला आम जनता के लिए खोला जाएगा।

विज्ञापन
Delhi Trade Fair Police issued traffic advisory, know where to get entry
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से शुरु - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने सोमवार यानी आज से शुरू हो रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में उन सड़कों का जिक्र किया है गया जहां भीड़भाड़ की संभावना है। इसमें कहा गया है कि मथुरा रोड, भैरों मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर ट्रैफिक जाम रहने की संभावना है। मेले में 14 से 18 नवंबर तक व्यवसायिक आगंतुकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 19 से 27 नवंबर तक मेला आम जनता के लिए खोला जाएगा।

विज्ञापन


गेट नंबर 5-ए और 5-बी से आगंतुकों का प्रवेश नहीं होगा। गेट नंबर 01, 04, 10, 11 और शिल्प संग्रहालय गेट से लोगों को प्रवेश की अनुमति रहेगी। गेट नंबर 4 और 10 से मीडियाकर्मियों के लिए प्रवेश रहेगा। आईटीपीओ अधिकारियों के लिए प्रवेश शाम 6 बजे के बाद गेट नंबर चार और दस दिया जाएगा। शाम 6 बजे के बाद आम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।  

विज्ञापन

 

मेले में टिकट को लेकर बताया गया कि ‘प्रगति मैदान’ में टिकटों की बिक्री नहीं होगी। टिकट ऑनलाइन और चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर बेचे जाएंगे। मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड और टिक मार्ग पर कोई वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। यहां पार्क किए गए वाहनों को टो किया जाएगा खींचे गए वाहन को नेशनल स्टेडियम की पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि मथुरा रोड से भगवान दास रोड और सुब्रमण्यम भारती मार्ग की ओर दाएं मुड़ने की अनुमति नहीं है। एडवाइजरी में यात्रियों को डब्ल्यू-पॉइंट से मथुरा रोड-सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रासिंग तक भैरों मार्ग, पुराना किला रोड, शेरशाह रोड-मथुरा रोड से बचने की सलह दी गई है। पुलिस ने लोगों को मथुरा रोड पर फुट-ओवर ब्रिज का उपयोग करने का भी निर्देश दिये हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed