{"_id":"637261521a99db742636a22f","slug":"chhatarpur-two-girls-missing-for-three-and-a-half-months-were-found-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: साढे़ तीन माह से गुम दो लड़कियां दिल्ली में मिलीं, परिवार से परेशान होकर घर छोड़कर गई थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: साढे़ तीन माह से गुम दो लड़कियां दिल्ली में मिलीं, परिवार से परेशान होकर घर छोड़कर गई थीं
Mon, 14 Nov 2022 09:10 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 14 Nov 2022 09:10 PM IST
सार
मामला छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि 1 सितंबर 2022 को थाना क्षेत्र के गांव बोदी में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी दो लड़कियां 25 जुलाई को घर से बिना बताए चली गई थीं।
विज्ञापन
पुलिस ने लापता लड़कियों को दिल्ली से बरामद किया है.
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले से साढ़े तीन माह से लापता दो गुमशुदा लड़कियां दिल्ली में मिली हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि लड़कियां परिवार से परेशान होकर खुद की मर्जी से दिल्ली चली गई थीं। उनका कहना था कि भाई लगातार प्रताड़ित करता था। इधर परिवार लगातार पुलिस पर अपहरण की शिकायत दर्ज करने की बात कह रहा था।
जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि 1 सितंबर 2022 को थाना क्षेत्र के गांव बोदी में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी दो लड़कियां 25 जुलाई को घर से बिना बताए चली गई थीं। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। पुलिस लगातार जांच कर रही थी।
एसडीओपी शशांका जैन ने बताया कि हरपालपुर थाना पुलिस ने इस संबंध में गांववालों से एवं कई व्यक्तियों से पूछताछ की। पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त दोनों गुमशुदा लडकियां दिल्ली में हैं। इस पर एसआई दिलीप करण नायक और टीम दिल्ली गई, जहां 13 नवंबर को गुमशुदा को दिल्ली से बरामद किया गया। पूछताछ में लड़कियों ने अपने भाई द्वारा प्रताडित करने पर घर से चले जाना बताया एवं दिल्ली में अपनी स्वेच्छा से जॉब करना बताया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नौगांव के सामने भी गुमशुदा लड़कियों के बयान कराए गए।