फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रद्धा हत्याकांड में नया खुलासा: जहां आफताब ने शव के किए 35 टुकड़े वहां करता था ऐसा काम... सुनकर आ जाएगी घिन

Tue, 15 Nov 2022 10:49 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 15 Nov 2022 10:49 AM IST
विज्ञापन
shraddha walker murder Aftab used to do disgusting work in room where body was cut into pieces
मृतका श्रद्धा और पुलिस हिरासत में हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धा हत्याकांड में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा की हत्या का आरोपी आफताब रोज उसी कमरे में सोता था, जहां उसने श्रद्धा की हत्या कर शव को टुकड़ों में काटा था। फ्रिज में रखने के बाद वह उसका चेहरा देखता था। आफताब ने शरीर के अंगों को ठिकाने लगाने के बाद फ्रिज की सफाई की थी। वह करीब 18 दिनों तक युवती के शव के टुकड़ों के साथ रहा। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी फ्रिज से खाने-पीने का सामान भी निकालता था और उसमें रखता था।

Trending Videos
shraddha walker murder Aftab used to do disgusting work in room where body was cut into pieces
श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने आरोपी की पहचान मुंबई निवासी आफताब अमीन पूनावाला (28) के रूप में की है, जिसे मृतका श्रद्धा के पिता की शिकायत के आधार पर शनिवार को पकड़ा गया और उसे पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं मृतका की पहचान मुंबई की रहने वाली श्रद्धा वाकर (27) के रूप में हुई है। श्रद्धा के पिता विकास मदान वाकर (59) ने आठ नवंबर को अपनी बेटी के अपहरण का मामला दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराया था।

shraddha walker murder Aftab used to do disgusting work in room where body was cut into pieces
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि वह महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं। उनकी 26 साल की बेटी श्रद्धा मुंबई के मलाड में एक कॉल सेंटर में काम करती थी जहां उसकी आफताब से मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों लिव-इन में रहने लगे। जब दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद दोनों अचानक मुंबई छोड़ दिल्ली में आकर रहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha walker murder Aftab used to do disgusting work in room where body was cut into pieces
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

छह महीने तक बेटी से संपर्क न होने पर परिजन आए थे दिल्ली
सोशल मीडिया से बेटी से जुड़े होने की वजह से पता चला कि दोनों दिल्ली के महरौली के छतरपुर में रहने लगे थे। हालांकि युवती के परिजन उससे सोशल मीडिया से जुड़े थे। सोशल मीडिया के जरिए ही उसका हाल-चाल लेते रहते थे। मई के बाद बेटी से संपर्क नहीं हुआ। इस पर परिजन चिंतित हो गए। आठ नवंबर को परिजन सीधे दिल्ली के छतरपुर में उस जगह पहुंचे जहां बेटी किराये के फ्लैट में रहती थी। लेकिन फ्लैट में ताला लगा मिला। विकास ने यहां से सीधे महरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
shraddha walker murder Aftab used to do disgusting work in room where body was cut into pieces
आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला

टेक्निकल सर्विलांस की मदद से दिल्ली पुलिस आफताब की तलाश में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर आफताब को धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि श्रद्धा उस पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिसको लेकर उनके बीच में अक्सर झगड़ा होना शुरू हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed