फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Pollution: दिल्ली में चल सकेंगी बीएस-3 पेट्रोल, बीएस-4 डीजल कारें, सरकार ने हटाया प्रतिबंध

Mon, 14 Nov 2022 11:09 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 14 Nov 2022 11:09 AM IST
विज्ञापन
Delhi Government lifts ban from BS3 Petrol and BS4 Diesel cars News in Hindi
Delhi Traffic - फोटो : PTI
दिल्ली और आसपास के इलाकों में यात्री राहत की सांस ले सकते हैं। ऐसा नहीं है कि वायु प्रदूषण पूरी तरह से खत्म हो गया है, बल्कि उन्हें अपनी पुरानी कारों को दिल्ली की सड़कों पर चलाने की राहत मिली है। वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर लगे करीब एक हफ्ते के प्रतिबंध के बाद सरकार ने आखिरकार सोमवार 14 नवंबर से पाबंदियां हटा ली हैं। हालांकि यह प्रतिबंध फिलहाल हटा लिया गया है, लेकिन यह तय करने के लिए सोमवार को एक और बैठक होगी कि प्रतिबंध जारी रहना चाहिए या नहीं। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में वीकेंड (हफ्ते के आखिर) में सुधार हुआ है लेकिन यह अभी भी खराब श्रेणी में है। 
Delhi Government lifts ban from BS3 Petrol and BS4 Diesel cars News in Hindi
Delhi Pollution - फोटो : अमर उजाला
पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP, जीआरएपी) के तीसरे चरण के आधार पर इन वाहनों पर प्रतिबंध लागू किया था। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, "प्रतिबंध 13 नवंबर तक लागू थे और उन्हें अभी तक नहीं बढ़ाया गया है। शहर में पिछले चार दिनों में एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) स्थिर रहा है। क्या किया जाना चाहिए, इस पर चर्चा करने के लिए सोमवार को एक बैठक है।" 
Delhi Government lifts ban from BS3 Petrol and BS4 Diesel cars News in Hindi
Pollution - फोटो : For Reference Only
प्रतिबंध हटने से पहले, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को दिल्ली में एंट्री करने से रोक दिया गया था, जबकि 1,200 से ज्यादा डीजल हल्के मोटर वाहनों को GRAP के तहत जब्त कर लिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के अंतिम चरण के तहत लगाए गए प्रतिबंधों को रद्द करने के बारे में केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल द्वारा नए निर्देशों पर चर्चा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Government lifts ban from BS3 Petrol and BS4 Diesel cars News in Hindi
Delhi Traffic Police Challan - फोटो : Twitter
पाबंदियों के दौरान, दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते 5,800 से ज्यादा वाहन मालिकों को बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल चार पहिया वाहन निकालने पर चालान काटे। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने पिछले सोमवार को एक आदेश जारी कर कहा था कि उल्लंघन करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाएगा, और उन्हें 20,000 रुपये तक का जुर्माना देना होगा। इस प्रतिबंध से छूट सिर्फ आपातकालीन सेवाओं या सरकार और चुनाव संबंधी कार्यों में लगे वाहनों को हासिल है। 
विज्ञापन
Delhi Government lifts ban from BS3 Petrol and BS4 Diesel cars News in Hindi
Delhi Pollution - फोटो : ANI
दिल्ली आमतौर पर साल के इस समय के आसपास गंभीर प्रदूषण की चपेट में रहता है। पंजाब, हरियाणा में फसल (पराली) जलने के साथ-साथ वाहनों से होने वाले प्रदूषण से राष्ट्रीय राजधानी में एक्यूआई बढ़ जाता है, जो सर्दियों से ठीक पहले बड़े पैमाने पर होता है। हालांकि इस बार तेज हवाओं ने हवा को थोड़ा साफ करने में मदद की है। सप्ताहांत में, दिल्ली ने औसत AQI 303 दर्ज किया, जो शुक्रवार को 346 से थोड़ा सुधरा है। 201 से 300 के बीच दर्ज होने वाला कोई भी एक्यूआई खराब माना जाता है, जबकि 301 और 400 के बीच एक्यूआई को बहुत खराब माना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed