फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dengue in Delhi 2761 dengue cases, 291 new cases in a week, 212 malaria patients found this year

Dengue in Delhi: डेंगू के 2761 केस, एक हफ्ते में 291 नए मामले, इस साल मलेरिया के 212 मरीज मिले

Mon, 14 Nov 2022 11:18 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 14 Nov 2022 11:18 PM IST
सार

पिछले कई सालों से दिल्ली में डेंगू का खतरा बढ़ गया है। 2019 में अक्टूबर महीने में डेंगू के 787, 2018 में 1114 और 2017 में 2022 केस मिले थे। पूरे साल की बात करें तो 2017 में 4726, 2018 में 2798. 2019 में 2036, 2022 में 1072, 2021 में 9613 डेंगू के मामले आए थे।

विज्ञापन
Dengue in Delhi 2761 dengue cases, 291 new cases in a week, 212 malaria patients found this year
डेंगू - फोटो : istock

विस्तार

बीते एक हफ्ते में डेंगू 291 नए केस सामने आए हैं। इस साल कुल मामले बढ़कर 2761 हो गए हैं। लेकिन राहत की बात ये है कि इस साल डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। इस साल मलेरिया के 212 और चिकनगुनिया के 43 केस दर्ज किए गए हैं। बीते एक हफ्ते में मलेरिया के 5 और चिकनगुनिया के 2 केस मिले हैं।

विज्ञापन

पिछले साल डेंगू से 23 लोगों की हुई थी मौत

पिछले कई सालों से दिल्ली में डेंगू का खतरा बढ़ गया है। 2019 में अक्टूबर महीने में डेंगू के 787, 2018 में 1114 और 2017 में 2022 केस मिले थे। पूरे साल की बात करें तो 2017 में 4726, 2018 में 2798. 2019 में 2036, 2022 में 1072, 2021 में 9613 डेंगू के मामले आए थे। दिल्ली में डेंगू से 2021 में 23 लोगों की मौत हुई थी। इसके पहले 2017 में 10, 2018 में 4, 2019 में 2, 2022 में एक मरीज की मौत हुई थी।

विज्ञापन

इस माह घट रहे हैं डेंगू के मामले

राहत की बात है कि पिछले साल डेंगू के सर्वाधिक मामले नवम्बर में आए थे। लेकिन इस साल नवम्बर में डेंगू के मामले लगातार हर हफ्ते कम हो रहे हैं। एमसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक 5-12 अक्तूबर के बीच वाले हफ्ते में 314 केस आए थे। 12-19 अक्तूबर के बीच वाले हफ्ते में 305 केस दर्ज किए गए थे। 19-26 अक्तूबर के बीच 299 केस और 26 अक्तूबर से 4 अक्तूबर के बीच डेंगू के 295 नए मामले दर्ज किए गए थे। अब 4-11 नवम्बर के बीच 291 नए मामले जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed