{"_id":"63728129ba0bdb44b9687b3b","slug":"delhi-aqi-pollution-reduced-due-to-wind-speed-and-direction-there-is-no-sign-of-big-changes-in-the-coming-da","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi AQI: हवाओं की चाल व दिशा से कम हुआ प्रदूषण, आने वाले दिनों में बड़े बदलाव के नहीं हैं संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi AQI: हवाओं की चाल व दिशा से कम हुआ प्रदूषण, आने वाले दिनों में बड़े बदलाव के नहीं हैं संकेत
Mon, 14 Nov 2022 11:25 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:25 PM IST
सार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में रहा। इसकी वजह मौसमी दशाएं रहीं। दिल्ली पहुंचने वाली हवाओं के दिशा दक्षिण और उत्तर पूर्वी रही। वहीं, इसकी रफ्तार भी आठ किमी प्रति घंटा थी।
विज्ञापन
दिल्ली में एक्यूआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसमी दशाओं के अनुकूल रहने से सोमवार दिल्ली में प्रदूषण से मामूली राहत जरूर मिली है। वायु गुणवत्ता सूचकांक में नौ अंकों में सुधार के साथ हवाएं बेहद खराब से खराब श्रेणी में आ रही हैं। सूचकांक रविवार के 303 से घटकर सोमवार को 294 पर पहुंच गया। आने वाले दिनों में प्रदूषण स्तर में बड़े स्तर पर बदलाव के संकेत नहीं हैं। हवाएं बेहद खराब से खराब श्रेणी के बीच बनी रहेंगी।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में रहा। इसकी वजह मौसमी दशाएं रहीं। दिल्ली पहुंचने वाली हवाओं के दिशा दक्षिण और उत्तर पूर्वी रही। वहीं, इसकी रफ्तार भी आठ किमी प्रति घंटा थी। इससे पंजाब व हरियाणा के पराली का धुंआ दिल्ली-एनसीआर नहीं पहुंच सका। पीएम2.5 में पराली के धुएं का हिस्सा करीब 13 फीसदी ही रहा। नतीजन प्रदूषण स्तर में गिरावट आई है।
विज्ञापन
सफर का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को हवाओं का रुख बदलकर उत्तर-पश्चिम होने का अनुमान है। वहीं, इसकी चाल 12-18 किमी के बीच होगी। वहीं, सुबह का मौसम साफ रहेगा। अगले दो दिनों में इसकी दिशा में बदलाव नहीं होगी। जबकि चाल 22 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाएगी। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आ रही है। इस सबसे प्रदूषण स्तर में मामूली कमी आने का अंदेशा है। इस बीच हवाएं खराब से बेहद खराब स्तर में बनी रहेंगी।
विज्ञापन