फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरिंदा प्रेमी: मुंबई में मोहब्बत, दिल्ली में लिव इन और 35 टुकड़े... रूह कंपा देगा श्रद्धा के इश्क का अंजाम

Mon, 14 Nov 2022 12:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Nov 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
Delhi Mehrauli Murder Case love affair in mumbai, live in relation and murder in delhi then 35 pieces of body
मृतक श्रद्धा का फाइल फोटो और आरोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली से युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी आफताब अमीन पूनावाला नाम के युवक ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा वाकर का बेरहमी से कत्ल किया और उसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए। आरोपी ने टुकड़ों को रोजाना रात में दिल्ली की कई जगहों पर ठिकाने लगाए। दरअसल, आफताब और श्रद्धा की लव स्टोरी मुंबई में शुरू हुई। आफताब और श्रद्धा की दोस्ती मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जब युवती के परिजनों को दोनों के प्यार के बारे में पता चला तो परिजनों ने विरोध किया। विरोध के बाद दोनों ने मुंबई छोड़ दिल्ली में रहने का प्लान बनाया और वहां से आ गए। हालांकि युवती के परिजन उससे सोशल मीडिया से जुड़े थे। सोशल मीडिया के जरिए ही उसका हाल-चाल लेते रहते थे।
Delhi Mehrauli Murder Case love affair in mumbai, live in relation and murder in delhi then 35 pieces of body
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, विकास मदान वाकर (59) ने आठ नम्वबर को अपनी बेटी के अपहरण का मामला दिल्ली के महरौली थाने में दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के पालघर में रहते हैं। 



 
Delhi Mehrauli Murder Case love affair in mumbai, live in relation and murder in delhi then 35 pieces of body
फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो
उनकी 26 साल की बेटी श्रद्धा मुंबई के मलाड में एक कॉल सेंटर में काम करती थी। यहां श्रद्धा और आफताब की मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों लिव-इन में रहने लगे। जब दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने विरोध किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Mehrauli Murder Case love affair in mumbai, live in relation and murder in delhi then 35 pieces of body
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों अचानक मुंबई छोड़ दिल्ली में आकर रहने लगे। सोशल मीडिया से बेटी से जुड़े होने की वजह से पता चला कि दोनों दिल्ली के महरौली के छतरपुर में रहने लगे। मई के बाद बेटी से संपर्क नहीं हुआ। इस पर परिजन चिंतित हो गए। 

 
विज्ञापन
Delhi Mehrauli Murder Case love affair in mumbai, live in relation and murder in delhi then 35 pieces of body
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आठ नवंबर को परिजन सीधे दिल्ली के छतरपुर में उस जगह पहुंचे जहां बेटी किराये के फ्लैट में रहती थी। लेकिन फ्लैट में ताला लगा मिला। विकास यहां से सीधे महरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed