‘गे डेटिंग एप’ के जरिए लड़कों को अपने जाल में फंसाकर वसूली करने वाले गैंग का शाहदरा थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास शर्मा, अंशु कुमार, आशुतोष और शिवम कुमार के रूप में हुई है। आरोपी गे डेटिंग एप (समलैंगिक लोगों के लिए डेट करने का एप) के जरिए कॉलेज के लड़कों को अपने जाल में फंसाते थे। बाद में उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
फिलहाल आरोपियों को डीयू के छात्र को अपने जाल में फंसाकर वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से पीड़ित छात्र द्वारा वसूला गया कुछ कैश, उसका मोबाइल फोन और स्कूटी के अलावा वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व बाइक बरामद की है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आरोपी अब तक करीब 15 से 20 युवाओं से इसी तरह वसूली कर चुके हैं।
3 of 6
delhi police, police demo, दिल्ली पुलिस, delhi police prv
- फोटो : फाइल फोटो
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर.सत्यसुंदरम ने बताया कि शनिवार को 20 वर्षीय कॉलेज के छात्र ने थाने में जबरन वसूली की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि उसकी रूचि गे डेटिंग एप में थी। उसने डेटिंग एप के जरिये एक युवक से चैटिंग शुरू कर दी। तीन-चार दिन चैट करने के बाद आठ नवंबर को युवक ने उससे मिलने की इच्छा जाहिर की। पीड़ित इसके लिए तैयार हो गया। दोनों दुर्गापुरी स्थित एक पिज्जा शॉप पर मिले। बाद में युवक छात्र को एक कमरे पर ले गया। वहां समलैंगिक संबंध बनाने के दौरान तीन लड़के कमरे में आए और उन्होंने दोनों का अश्लील वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
4 of 6
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
आरोपियों ने छात्र को धमकाते हुए उससे रुपयों की डिमांड की। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने जबरन उसका मोबाइल छीन लिया। बाद में उसके मोबाइल से 12700 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिये। इसके बाद भी वह रुपये मांगने लगे। रुपये न देने पर आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन और स्कूटी छीन ली। आरोपियों ने उससे कहा कि जब रुपयों का इंतजाम हो जाए तो वह अपनी स्कूटी और मोबाइल फोन वापस ले ले।
5 of 6
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शिकायत मिलने के बाद शाहदरा थाना पुलिस ने जबरन वसूली, बंधक बनाने व आपराधिक षडयंत्र का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी संजीव वर्मा, एएसआई राहुल चौधरी, हवलदार रवि, प्रमोद व अन्यों की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एक आरोपी की लोकेशन अशोक नगर की मिली। छानबीन के बाद पुलिस को पीड़ित की स्कूटी एक मकान के बाहर खड़ी मिली। पुलिस ने एक आरोपी शिवम कुमार को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर विकास शर्मा, अंशु कुमार और आशुतोष को भी आसपास के इलाकों से गिरफ्तार कर लिया गया। विकास ने बताया कि वह इस पूरे रैकेट का मास्टर माइंड है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।