{"_id":"6371d2bba5ca5c6bc701acb0","slug":"delhi-liquor-scam-aam-aadmi-party-leader-vijay-nair-and-businessman-abhishek-boinpally-arrested-by-ed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Excise Policy: 'आप' नेता विजय नायर और कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली को जमानत मिली, रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Excise Policy: 'आप' नेता विजय नायर और कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली को जमानत मिली, रिमांड पर भेजा
Mon, 14 Nov 2022 04:10 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 14 Nov 2022 04:10 PM IST
सार
इससे पहले भी दोनों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से दोनों न्यायिक हिरासत में थे। दिल्ली शराब नीति के आम आदमी पार्टी के विजय नायर की जमानत पर सुनवाई होनी थी। लेकिन इससे पहले ही उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ईडी (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली शराब नीति केस में आप नेता विजय नायर और व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। यहां राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई की ओर से दर्ज किए मामले में उनकी जमानत मंजूर कर ली, लेकिन पांच दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड में भेजने का आदेश दे दिया। आप नेता विजय नायर और कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली को दिल्ली शराब नीति में मनी लांड्रिंग के तहत गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन