फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tihar jail superintendent suspended in VIP treatment case to AAP leader Satyendra Jain

Satyendra Jain: आप नेता को VIP ट्रीटमेंट मामले में तिहाड़ के जेल अधीक्षक निलंबित, दिए गए जांच के आदेश

Mon, 14 Nov 2022 04:25 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 14 Nov 2022 04:25 PM IST
सार

दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने तिहाड़ के जेल अधीक्षक अजीत कुमार को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अजीत कुमार DANICS अदिकारी हैं।

विज्ञापन
Tihar jail superintendent suspended in VIP treatment case to AAP leader Satyendra Jain
सत्येंद्र जैन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मनी लॉड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट मुहैया कराने के मामले की जेल अधीक्षक पर गाज गिरी है। जेल नंबर-7 के अधीक्षक दानिक्स अधिकारी अजीत कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में जेल अधीक्षक को बगैर पूर्व इजाजत मुख्यालय नहीं छोड़ने को कहा गया है।

विज्ञापन


जेल नंबर-7 में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन को वहां मसाज सहित सभी वीआईपी सुविधाएं मुहैया कराए जाने के आरोप लगे थे। जेल नंबर-7 में (दानिक्स अधिकारी) के जेल अधीक्षक अजीत कुमार पर सवाल उठे। मामले से जुड़े पहलुओं की जांच के बाद जेल अधीक्षक पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के कारागार विभाग ने कहा कि प्रथम दृष्टया पाया गया कि उन्होंने ऐसी अनियमितताएं की हैं। इस मामले की जांच जरूरी है। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का आरोप लगाते हुए उन्हें दूसरे जेल में स्थानांतरित करने की मांग की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि एक समय था जब तिहाड़ जेल का नाम सुनकर आरोपी डर जाते थे, लेकिन अब दिल्ली सरकार के मंत्री भी जेल से नहीं डरते, बल्कि वहां वीआईपी सुविधाएं भोग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के जरिए 2017 में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जैन को इस साल मई में गिरफ्तार किया था। जैन पर कथित रूप से उनसे जुड़ी चार कंपनियों के माध्यम से धन शोधन करने का आरोप लगे थे। धोखाधड़ी मामले के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने भी हाल ही में सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि जैन ने जेल में उसकी सुरक्षा के बदले 2019 में उससे 10 करोड़ रुपये की उगाही की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed