{"_id":"63721b46aaf4445e186203c5","slug":"delhi-mehrauli-murder-case-accused-aftab-used-room-freshener-freezer-to-suppress-smell","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आफताब की हैवानियत: पहले गला दबाया, फिर किए 35 टुकड़े... बदबू दबाने के लिए रूम फ्रेशनर-फ्रीजर तक का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफताब की हैवानियत: पहले गला दबाया, फिर किए 35 टुकड़े... बदबू दबाने के लिए रूम फ्रेशनर-फ्रीजर तक का इस्तेमाल
Mon, 14 Nov 2022 04:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 14 Nov 2022 04:11 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां, आफताब नाम के एक शख्स ने श्रद्धा नाम की एक युवती को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। लड़की के करीब 35 टुकड़े कर आफताब ने उन्हें अलग-अलग जगह पर जंगल में फेंक दिया। महरौली थाने की पुलिस ने करीब छह महीने पहले हुई हत्या के मामले को सुलझा दिया है। पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर लिया है।
श्रद्धा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, आफताब और श्रद्धा की दोस्ती मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। परिवार का विरोध करने पर दोनों भागकर दिल्ली आ गए। श्रद्धा के परिवार वाले सोशल मीडिया के जरिए उसकी जानकारी लेते रहते थे। लेकिन जब सोशल मीडिया पर अपडेट आना बंद हो गया, तब लड़की के पिता दिल्ली में पहुंचे।
श्रद्धा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बेटी के नहीं मिलने पर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी। श्रद्धा के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी मुंबई के कॉल सेंटर में काम करती थी। यहां उसकी मुलाकात आफताब नाम के एक शख्स से हुई और दोनों की दोस्ती काफी नजदीकी में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी आफताब
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी आफताब ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने तैस में आकर युवती की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद वह शव को बाथरूम में ले गया। बाथरूम में उसने चापड़ से युवती के शव के करीब 35 टुकड़े किए। जब बाथरूम से बदबू आने लगी तो उसने रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल किया। उसने शव के टुकड़ों को अच्छी तरह धोया और उसके बाद फ्रीज में रख दिया।
विज्ञापन
आरोपी आफताब ने इसी फ्रिजर का किया इस्तेमाल
- फोटो : अमर उजाला
वह करीब 17 दिनों तक युवती के शव के टुकड़ों के साथ रहा। आरोपी फ्रीज से खाने पीने का सामान भी निकालता था और उसमें रखता था।