Shivakumar in ED Office: कांग्रेस नेता शिवकुमार पहुंचे ईडी दफ्तर, बोले- 'उज्जैन से सीधे यहां आया हूं'
कर्नाटक के पूर्व मंत्री शिवकुमार ने कहा कि यंग इंडिया मामले में ईडी ने मुझे एक बार फिर समन भेजा है। मैंने उन्हें कुछ पेपर भेजे थे। लगता है कि ईडी उन कागजातों से संतुष्ट नहीं है। समन व संस्थानों को मैं सम्मान करूंगा। उनके सारे सवालों के जवाब दिए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार आज मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल लोक में दर्शन के बाद सीधे दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे। कांग्रेस नेता ने बताया कि उन्होंने ईडी से तीन सप्ताह का समय मांगा था, लेकिन उन्हें आज ही बुला लिया गया।
कर्नाटक के पूर्व मंत्री शिवकुमार ने कहा कि यंग इंडिया मामले में ईडी ने मुझे एक बार फिर समन भेजा है। मैंने उन्हें कुछ पेपर भेजे थे। लगता है कि ईडी उन कागजातों से संतुष्ट नहीं है। समन व संस्थानों को मैं सम्मान करूंगा। उनके सारे सवालों के जवाब दिए जाएंगे।
I had asked for 3-week time but they asked me to come today. I've come here directly from Mahakaleshwar Ujjain where I was. Whatever it is, we will respect the summons and institutions. I will reply to all of them: Karnataka Congress chief DK Shivakumar reached ED office in Delhi pic.twitter.com/u9qlDbHcFm
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) November 14, 2022
यह मामला नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा है। शिवकुमार से ईडी इसी मामले में आगे पूछताछ करेगा। शिवकुमार के बयान इस आपराधिक मामले में आज दूसरी बार दर्ज किए जाएंगे। कर्नाटक के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मीडिया को बताया कि वे ईडी द्वारा जांच के सिलसिले में मांगे गए सारे दस्तावेज दे चुके हैं। पूछताछ टालने के आग्रह के बावजूद उन्हें तलब किया गया है।
पिछले माह भी की थी पूछताछ
60 वर्षीय डीके शिवकुमार से ईडी ने पिछले माह भी पूछताछ की थी। इसके बाद उन्होंने मध्य दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी के कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से कहा था कि उनसे यंग इंडियन के बारे में बहुत सारे सवाल पूछे गए।
यंग इंडियन कंपनी नेशनल हेराल्ड की मालिक है। इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, पवन बंसल जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है। कंपनी में गांधी परिवार के बहुमत के शेयर हैं।