फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber thugs stole Rs 1.25 lakh from Delhi s Shahdara account

Delhi: फेसबुक पर लिंक क्लिक करते ही सवा लाख स्वाहा, मैसेज देख उड़ गए होश, छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 14 Nov 2022 11:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 14 Nov 2022 11:27 PM IST
सार

पीड़ित अवतार शर्मा परिवार के साथ कृष्णा नगर इलाके में रहता है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसने बताया कि चार नवंबर को वह मोबाइल पर अपने फेसबुक अकाउंट को चला रहा था। इस दौरान उनसे एक लिंक क्लिक हो गया। अभी वह कुछ समझ पाते, कुछ ही समय बाद उनके मोबाइल पर सवा लाख रुपये कटने का मैसेज आया।

विज्ञापन
Cyber thugs stole Rs 1.25 lakh from Delhi s Shahdara account
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में एक व्यक्ति को फेकबुक अकाउंट के एक लिंक पर क्लिक करना काफी महंगा पड़ गया। क्लिक करते ही उसके खाते से एकदम सवा लाख रुपये गायब हो गए। जैसे ही उसके मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आया, उसने तुरंत बैंक में संपर्क कर खाते को बंद करवाया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित अवतार शर्मा की शिकायत पर साइबर थाने में ठगी का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

पीड़ित अवतार शर्मा परिवार के साथ कृष्णा नगर इलाके में रहता है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसने बताया कि चार नवंबर को वह मोबाइल पर अपने फेसबुक अकाउंट को चला रहा था। इस दौरान उनसे एक लिंक क्लिक हो गया। अभी वह कुछ समझ पाते, कुछ ही समय बाद उनके मोबाइल पर सवा लाख रुपये कटने का मैसेज आया। किसी ने उनके बैंक खाते से रकम उड़ा ली थी। फौरन उन्हें लगा कि उनसे कुछ गलत हो गया है। पीड़ित ने बैंक खाते को बंद करवाने के बाद मामले की सूचना लोकल पुलिस को दी। बाद में पीड़ित को साइबर थाने भेज दिया गया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed