फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TVS iQube: एक ही दिन में डिलीवर किए गए 200 से ज्यादा टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और रेंज

Mon, 14 Nov 2022 06:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 14 Nov 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
TVS Motor Company delivers Over 200 TVS iQube electric scooters in single day in Delhi
TVS iQube Mega Delivery Event Delhi - फोटो : TVS Motor Company
दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने 13 नवंबर को दिल्ली में अपने ग्राहकों को नए अपग्रेडेड TVS iQube (टीवीएस आईक्यूब) इलेक्ट्रिक स्कूटरों की 200 यूनिट्स हैंडओवर कीं। कंपनी को बाजार से निरंतर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है क्योंकि बिजली की कम दरों और सरकार की प्रगतिशील नीतियों के चलते दिल्ली में ईवी अडॉप्शन तेजी से बढ़ रहा है। टीवीएस मोटर ने लॉन्च के बाद से शहर में ई-स्कूटर की 2000 से ज्यादा यूनिट्स डिलीवर की जा चुकी हैं, जिनमें लेटेस्ट ईवी भी शामिल है। 'मेगा डिलीवरी इवेंट' के दौरान एक ही दिन में 200 से ज्यादा स्कूटर डिलीवर किए गए। इनमें TVS iQube और iQube S वैरिएंट शामिल हैं। जो एक बार चार्ज होने पर 100 किलोमीटर की रेंज देते हैं। 
TVS Motor Company delivers Over 200 TVS iQube electric scooters in single day in Delhi
TVS iQube Mega Delivery Event Delhi - फोटो : TVS Motor Company
दोपहिया निर्माता ने इस साल की शुरुआत में देश में आईक्यूब इलेक्ट्रिक सीरीज की नई रेंज को तीन अवतारों - आईक्यूब, आईक्यूब एस और आईक्यूब एसटी में लॉन्च किया था। ई-स्कूटर को 11 रंगों और तीन चार्जिंग ऑप्शंस में उपलब्ध कराया गया है। 
TVS Motor Company delivers Over 200 TVS iQube electric scooters in single day in Delhi
TVS iQube Electric Scooter - फोटो : TVS Motor Company
iQube और iQube S की कीमत क्रमशः 99,130 रुपये और 1,04123 रुपये (ऑन-रोड, दिल्ली-एनसीआर, फेम II और राज्य सब्सिडी सहित) हैं। ये वैरिएंट 3.4 kWh की टीवीएस मोटर डिजाइन की गई बैटरी स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं और एक बार फुल चार्ज पर 100-किमी ऑन-रोड रेंज देने में सक्षम हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7-इंच का टीएफटी डिस्प्ले, एचएमआई कंट्रोल और रिवर्स पार्किंग जैसे फीचर मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
TVS Motor Company delivers Over 200 TVS iQube electric scooters in single day in Delhi
TVS iQube Electric Scooters - फोटो : For Reference Only
टॉप-ऑफ-द-लाइन TVS iQube ST वैरिएंट में टीवीएस मोटर द्वारा डिजाइन किया गया 5.1 kWh बैटरी पैक मिलता है। यह एक बार फुल चार्ज करने पर 140-किमी की ऑन-रोड रेंज देने का दावा करता है। iQube ST की कीमत का एलान होना अभी बाकी है। हालांकि कंपनी ने पहले से ही 999 रुपये की कीमत पर इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
TVS Motor Company delivers Over 200 TVS iQube electric scooters in single day in Delhi
TVS iQube Electric Scooters - फोटो : TVS Motor Company
टीवीएस का दावा है कि नए आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर को शहर और उसके आसपास नियमित रूप से आने-जाने के लिए हर हफ्ते दो बार चार्ज करने की जरूरत होती है। जिसकी वजह से इसे चलाने का खर्च प्रति दिन 3 रुपये है। दोपहिया निर्माता iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए तीन अलग-अलग चार्जिंग विकल्प पेश कर रहा है, जो हैं - 650W चार्जर, 95W चार्जर और 1.5kWh चार्जर। आईक्यूब एसटी के बैटरी पैक को एक रेगुलर चार्जर से पांच घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। टीवीएस का दावा है कि इसे फुल चार्ज होने में करीब सात घंटे का समय लगता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed