कोरोना वायरस दुनिया: इटली में 10000 और अमेरिका में 2000 से अधिक मौतें, यूरोप की स्थिति गंभीर
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनियाभर के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। दुनियभर में इस वायरस से करीब छह लाख लोग संक्रमित हैं जबकि 29 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अमेरिका में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दुनियाभर में सबसे ज्यादा हो चुकी है। अमेरिका में एक दिन में इससे 345 लोगों की मौत हुई है और 18 हजार नए मामले सामने आए। वहीं पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 1300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 11 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विस्तार
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कहर से पूरी दूनिया त्राहिमाम कर रही है। संक्रमितों की संख्या करीब छह लाख हो चुकी है, जबकि मरने वालों की संख्या 29 हजार से अधिक है। वहीं, एक लाख 32 हजार से अधिक लोगों ने इस वायरस को हराते हुए नई जिंदगी पाई है।
कोरोना वायरस अपडेट्स:-
अमेरिका में 2000 मौतें
- अमेरिका की स्थिति गंभीर होती जा रही है, वहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 2000 से अधिक हो चुकी है। वहीं यहां पर संक्रमितों की संख्या 122273 हो गई है।
- दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 30 हजार के ऊपर चली गई है, इसमें दो तिहाई जानें यूरोप में गई हैं।
-
फ्रांस में 319 नई मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 2314 हुई।
इटली में 10 हजार से अधिक मौत
-
इटली में मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, यहां पर 24 घंटे में 800 से अधिक मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 10 हजार से अधिक हो गई है।
विज्ञापन विज्ञापन
- तुर्की में मौतों की संख्या सौ के पार हुई, यहां पर अभी तक 7402 संक्रमित पाए गए हैं।
- ब्रिटेन में एक दिन में 260 मौत की खबर है। यहां अब तक 1019 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है।
- स्कॉटलैंड में शनिवार को सात लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा चार वेल्स में और उत्तरी आयरलैंड में 2 लोगों की मौत हो गई है।
- रूस ने अपनी सीमा को बंद कर दिया है ताकि कोरोना के नए मामले न आएं।
- रूस की सरकारी वेबसाइट के मुताबिक नए मामलों को रोकने के लिए यह अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।
स्पेन में 24 घंटे में 800 से ज्यादा मौत
- स्पेन में कोरोना वायरस से 24 घंटे के भीतर 832 लोगों की मौत हो गई। यहां मरने वालों की संख्या 5000 पार हो चुकी है।
- सरकार ने बताया कि वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 72 हजार से अधिक हो गई है।
- पूरी दुनिया में इटली के बाद स्पेन में कोरोना वायरस से सर्वाधिक मौत हुई है।
- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2.2 ट्रिलियन डॉलर के राहत पैकेज पर अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं।
- अमेरिका के इतिहास का यह सबसे बड़ा राहत पैकेज है। इसके जरिए अमेरिकी कंपनी व नागरिकों की मदद की जाएगी।
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1300 से ज्यादा, 11 लोगों की मौत
- पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले शनिवार को 1,321 पर पहुंच गए और 11 लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब प्रांत देश में कोविड-19 के मामलों का केंद्र बनकर सामने आया है।
- पंजाब में शनिवार को कोविड-19 के कुल 448 मामले सामने आए। यह संख्या सिंध प्रांत के 440 मामलों से भी अधिक है। सिंध से ही देश में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था।
- पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदर ने बताया कि पंजाब के 448 मामलों में से सबसे अधिक 207 मामले डेरा गाजी खान जिले से सामने आए हैं। ज्यादातर संक्रमित लोग ईरान से लौटे थे।
- खैबर पख्तूनख्वा में 180 मामले, बलूचिस्तान में 133 मामले, गिलगित-बाल्टीस्तान में 91 जबकि इस्लामाबाद में 27 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में दो मामले दर्ज किए गए।
मूडीज ने दक्षिण अफ्रीका की साख को घटाकर ‘कबाड़’ श्रेणी में डाला
- मूडीज ने दक्षिण अफ्रीका सरकार के बांड की क्रेडिट रेटिंग (साख) को रद्दी कोटि में डाल दी है। इससे कोरोना वायरस संक्रमण की मार झेल रही और मंदी से घिरी दक्षिणी अफ्रीकी अर्थव्यवस्था के लिए और संकट पैदा हो गया है।
- दो अन्य अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों फिच और एसएंडपी ने अफ्रीका क्षेत्र की सबसे विकसित अर्थव्यवस्था को 2017 में सबइन्वेस्टमेंट (निवेश के अनुकूल नहीं) की श्रेणी में डाला था।
- अपनी आखिरी निवेश स्तर की रेटिंग को गंवाने का मतलब है कि अब दक्षिण अफ्रीका एफटीएसई के विश्व सरकारी बांड सूचकांक (डब्ल्यूजीबीआई) से बाहर निकल जाएगा।
- दक्षिण अफ्रीका की साख को ऐसे समय घटाया गया है जबकि देश कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तीन सप्ताह तक लोगों को अपने घर-परिसर से बाहार निकलने पर पाबंदी लगा दी है।
चीन की सख्त कार्रवाई भारत के लिए सबक : स्वास्थ्य विशेषज्ञ
- चीन ने, कोरोना वायरस के प्रकोप की जानकारी शुरुआत में छिपाने को लेकर हो रही अंतरराष्ट्रीय आलोचना के बीच, अब काफी हद तक इस पर काबू पा लिया है।
- स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सर्वाधिक प्रभावित वुहान शहर में इस वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने तथा बेहद कम समय में बड़े पैमाने पर संसाधन जुटा लेने की दिशा में बीजिंग की ओर से उठाए गए सख्त कदम भारत के लिए सबक हैं।
- यह वायरस भले ही चीन में सबसे पहले सामने आया लेकिन कोविड-19 के मामले और इससे मरने वालों की संख्या के लिहाज से इटली, स्पेन और अमेरिका ने चीन को पीछे छोड़ दिया है।
- भारत के राष्ट्रव्यापी बंद की मोटे तौर पर तुलना चीन की उस बेरहम कार्रवाई से की जा रही है जिसमें उसने हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी के 5.6 करोड़ लोगों की आवाजाही पर 23 जनवरी के बाद से पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था।
दुनियाभर में संयुक्त राष्ट्र के 86 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित
- संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि दुनियाभर में उसके 86 सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर है।
- विश्व निकाय के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि यूरोप में विश्व निकाय के सर्वाधिक सदस्य कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आए हैं।
- अफ्रीका, एशिया, पश्चिम एशिया और अमेरिका में भी विश्व निकाय के कर्मचारी इस वायरस के संक्रमण की चपेट में आए हैं।
- दुजारिक ने कहा कि न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में आम दिनों में जहां कर्मचारी 11 हजार बार स्वाइप (आने-जाने के लिए) करते हैं, वहीं शुक्रवार की सुबह इसकी संख्या 140 रही।
- प्रवक्ता ने बताया कि विएना में संयुक्त राष्ट्र के 97 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं। वहीं, अदीस अबाबा, इथियोपिया में 99 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं।
इटली में कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे 51 डॉक्टरों की मौत
- इटली में 51 डॉक्टरों की इस किलर वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई है। सीएनएन के मुताबिक डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे थे।
- कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 9,134 पहुंच गई है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है।
- इटली के डॉक्टर के संघ के अध्यक्ष फिलिपो अनेल्ली ने कहा कि सबसे पहला काम डॉक्टरों और हेल्थ केयर वर्कर की सुरक्षा करना है ताकि वे कोरोना की चपेट में न आएं।
चीन में विदेशों से आए 54 नए मामले
- चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि चीन में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के 649 पॉजिटिव नए मामले आ चुके हैं।
- शुक्रवार को 54 नए मामले चीन में दर्ज किए गए हैं जो विदेशों से आए लोगों के हैं।
- चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,295 हो गई है। तीन लोगों की मौत शुक्रवार को हुई है।
अमेरिका में एक लाख से अधिक संक्रमित
- अमेरिका में संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख से अधिक हो गई है, यहां अब तक 1500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
- कोरोना की वजह से अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 18000 नए मामले सामने आए हैं, वहीं समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक एक दिन में 345 लोगों की मौतें हुई हैं।
- गूगल ने कोरोना वायरस से जंग में मदद के लिए स्वास्थ्य संस्थानों और वैज्ञानिकों को 80 करोड़ की सहायता देने की घोषणा की है।
यूरोप में तीन लाख से ज्यादा मामले
- समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक यूरोप में कोरोना के रिकॉर्ड तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
इटली में एक दिन में 1000 मौतें, टूटा रिकॉर्ड
- समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इटली में लगातार कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जी रहा है। एक दिन में 1000 लोगों के मौत की खबर है, जो एक रिकॉर्ड है।इटली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9000 से अधिक हुई।
यहां पढ़ें 27 मार्च (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 26 मार्च (गुरुवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 25 मार्च (बुधवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 24 मार्च (मंगलवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 23 मार्च (सोमवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 22 मार्च (रविवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 21 मार्च (शनिवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 20 मार्च (शुक्रवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 19 मार्च (गुरुवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 18 मार्च (बुधवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 11 से 17 मार्च तक के सभी अपडेट