Corona World: अमेरिका में सबसे अधिक 82179 संक्रमित, इटली में सर्वाधिक 8215 मौतें
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते दुनिया थमने के कगार पर पहुंच चुकी है। तेजी से आते नए मामलों और लगातार बढ़ती मृतकों की संख्या से पूरा विश्व जूझ रहा है। अब तक 23000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना को और फैलने से रोकने के लिए 200 करोड़ से अधिक लोगों को उनके घरों में ‘कैद’ कर दिया गया है। ब्रिटेन का लंदन और स्पेन का मैड्रिड कोरोना वायरस के नए केंद्र बनने वाले हैं। यहां दो दिन में मौतों की संख्या दोगुना तक बढ़ रही हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित हर अपडेट्स...
विस्तार
चीन के वुहान से तीन महीने पहले फैले कोरोना वायरस ने दुनियाभर में भारी तबाही मचाई है। इस वैश्विक महामारी की वजह से अब तक पूरी दुनिया में पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, तो मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस वायरस की वजह से अब तक 23000 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जिनमें 15000 मौतें सिर्फ यूरोपीय देशों में हुई है।
कोरोना वायरस अपडेट्स
अमेरिका में सबसे अधिक संक्रमितअमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यही कारण है कि अब यहां पर सबसे अधिक 82179 संक्रमित लोग हो चुके हैं। अमेरिका में बृहस्पतिवार को 13968 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। यहां अब तक 1177 मौतें हुई हैं।
अमेरिका में प्रभावितों की संख्या इटली से अधिक
कोरोना वायरस ने अब अमेरिका में तेजी से अपने पेअर पसारने शुरू कर दिए हैं. यहां अब प्रभावितों की संख्या इटली से भी अधिक हो गई है। यहां 12643 नए मामलों के साथ प्रभावितों की संख्या बढ़कर 80854 हो गई है। वहीं इस महामारी से अब तक 1163 लोगों की मौत हुई है।
स्पेन में मृतकों की संख्या 4000 के ऊपर
इटली के बाद कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित स्पेन है, यहां भी मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को यहां एक दिन में 498 लोगों की मौत हुई जिसके बाद मरने वालों की संख्या 4000 के ऊपर चली गई। यूरोप के इस देश में अब तक 56197 मामले सामने आए हैं।
फ्रांस में 16 वर्षीय बच्चे की मौत
फ्रांस में 16 वर्षीय बच्चे की मौत के साथ एक दिन में 365 लोगों की जान गई, मरने वालों की संख्या बढ़कर 1696 हुई।
यूके में पहली बार एक दिन में सौ से अधिक मौत
यूके में पहली बार एक दिन में सौ से अधिक मौतें हुई हैं. यहां अब मृतकों की संख्या बढ़कर 578 हो गई है।
इटली में पिछले 24 घंटों में 712 लोगों की और मौत
ताजा आंकड़ों के मुताबिक इटली में पिछले 24 घंटों में कोरोनो वायरस से 712 लोगों की और मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की कुल संख्या अब 8,215 हो गई। देश में अब कोविड-19 के 80539 पुष्ट मामले हैं।
- कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए G20 देशों द्वारा वैश्विक अर्थव्यवस्था में पांच 5 ट्रिलियन डॉलर का सहयोग किया जाएगा।
- कोरोना वायरस से दुनियाभर में संक्रमित लोगों की संख्या गुरुवार को करीब पांच लाख हो जाने के बीच यूरोप तथा अमेरिका में ऐसे मामलों की संख्या चीन से ज्यादा हो गई।
- यूरोप और न्यूयॉर्क की स्वास्थ्य सेवाएं इस बीमारी के कारण चरमराती प्रतीत हो रही है और अधिकारी गंभीर रूप से बीमार पीड़ितों को जीवित रखने के लिए पर्याप्त वेंटिलेटरों की तलाश में जुटे हैं ।
- इस महामारी का सामना करने के लिए अमेरिकी सीनेट ने कारोबारियों, श्रमिकों और स्वास्थ्य तंत्र के लिए 2.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रस्ताव पारित किया है। लाखों अमेरिकियों को उम्मीद है कि इस कदम से उन्हें जीवनदान मिल जाएगा क्योंकि वायरस के प्रसार पर काबू के लिए आवश्यक कदमों के कारण उन्होंने नौकरी, आय आदि खो दी है।
- इस रोग के कारण 21,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है और उसने विश्व अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।
तेहरान, ईरान ने गुरुवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से और 157 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा 2,234 पहुंच गया है। इस बीच, कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सरकार ने शहरों के बीच आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।
यूरोप में कोरोना के मामलों की संख्या ढाई लाख के पार
- यूरोप में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या दो लाख 50 हजार के पार पहुंच गई है। एएफपी की गणना के अनुसार इनमें आधे से अधिक मामले इटली और स्पेन के हैं।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य आंकड़े और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों से संकलित एक गणना के अनुसार इस महाद्वीप में वायरस के मामलों की संख्या दो लाख 58 हजार 68 है जिसमें 14,640 मृतकों की संख्या भी शामिल है।
- एशिया में संक्रमण के एक लाख 937 मामलों की पुष्टि हुई है जिसमें 3,636 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इटली में संक्रमण के 74,386 मामले है और स्पेन में 56,188 मामले है।
- दुनियाभर के 182 देशों में संक्रमण के चार लाख 81 हजार 231 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें 21,867 मृतकों की संख्या भी शामिल है।
- स्पेन में कोरोना वायरस के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटों में मौत का आंकड़ा 655 हो गया है। इसके साथ ही मरने वालों की कुल संख्या 4,089 हो गई है। हालांकि, बुधवार (738 मौतें) की तुलना में थोड़ा कम है। वहीं, 56,188 मामलों की पुष्टि की गई है।
- मैड्रिड सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र बना हुआ है, जिसमें लगभग एक तिहाई मामले हैं, जबकि कैटेलोनिया में भी तेजी देखी गई है। वहां, 11,592 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है।
- देर रात स्पेन ने इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 12 अप्रैल तक राष्ट्रीय आपातकाल को बढ़ा दिया।
ऑस्ट्रेलिया में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 हुई, 2,800 लोग संक्रमित
- ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है और देश में करीब 2,800 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।
- पिछले 24 घंटे में विक्टोरिया प्रांत में तीन लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है।
- विक्टोरिया के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ब्रेट सूटन ने बताया, 'राज्य में जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनकी उम्र 70-75 वर्ष के आसपास थी और वे सभी पहले से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना कर रहे थे।'
- ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक हालात से गंभीरता से निपटा जा रहा है और देश में अब तक 1,78,000 लोगों की जांच हुई है। उन्होंने बताया कि रोजाना अब 10,000 जांच की जा सकेगी।
अमेरिका में कोरोना के मामले 65,000 के पार, 1000 से अधिक की मौत
- अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मामले 65,000 के पार होने और 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस वैश्विक महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क समेत कई राज्यों के लिए जन स्वास्थ्य पर आपदा संबंधी बड़ी घोषणाओं को मंजूरी दी है।
- चीन और इटली के बाद सबसे अधिक संक्रमण के मामलों में अमेरिका तीसरे नंबर पर है। ट्रैकर के अनुसार, यहां कोरोना वायरस से 1,031 लोगों की मौत हो चुकी है और 68,572 लोग संक्रमित हैं।
मलयेशिया के राजा-रानी ने खुद को किया क्वारंटीन, राजमहल के सात कर्मी संक्रमित
- मलयेशिया के राजा के महल के सात कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह और उनकी पत्नी तुंकु अजीजा अमीना मैमुना इस्कंदरिया ने स्वयं को पृथक रखने का फैसला किया है।
- महल ने गुरुवार को बताया कि सात कर्मियों को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और स्वास्थ्य प्राधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह संक्रमण किस स्रोत से फैला है।
- उसने बताया कि देश के राजा सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह और रानी की भी जांच की गई है और दोनों संक्रमित नहीं पाए गए हैं।
- महल ने बताया कि शाही दंपत्ति ने बुधवार से स्वयं को पृथक रखने का फैसला किया है। महल को संक्रमण मुक्त किया जाएगा।
- मलेशिया में इस संक्रमण से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी हैं और कुल 1,796 लोग इससे संक्रमित हैं। यहां भी 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है।
चीन में विदेशों से आए संक्रमित लोगों के 67 नए मामले
- चीन में लगातार दूसरे दिन स्थानीय स्तर पर हुए कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया, लेकिन विदेशों से आए संक्रमित लोगों के 67 नए
- मामले देश में दर्ज किए गए।
- चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को चीनी मुख्यभूमि में घरेलू स्तर पर हुए संक्रमण का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया लेकिन विदेशों से आए संक्रमित लोगों के 67 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इससे एक दिन पहले ऐसे 47 मामले दर्ज हुए थे।
- हालांकि हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में पिछले कुछ समय से कोई नया मामला सामने नहीं आया है, लेकिन मृतक संख्या लगातार बढ़ रही है।
कोरोना वायरस से खिलाफ मिलकर लड़ रहे हैं भारत और अमेरिका: राजदूत संधू
- अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत और अमेरिका कोरोना वायरस से निपटने के लिए मिलकर प्रयास कर रहे हैं और इस घातक बीमारी के निदान एवं उपचार के क्षेत्रों में गठजोड़ किया जा रहा है।
- संधू ने कहा कि भारत एवं अमेरिका के बीच स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में, विशेषकर दोनों देशों के अनुसंधान संस्थानों एवं उद्योगों के बीच लंबे समय से उत्पादक साझीदारी रही है।
- अमेरिका में दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के लिए कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री एलिस जी वेल्स ने दोनों के बीच सहयोग का जिक्र करते हुए ट्वीट किया कि अमेरिका कोविड-19 संक्रमण से निपटने के लिए भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा। हम साथ मिलकर हर जगह हमारे नागरिकों एवं लोगों की रक्षा कर सकते हैं।
जी20 बैठक का इस्तेमाल कोरोना वायरस से निपटने में करें: सीनेटर
- अमेरिका के कई सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जी20 देशों की आपात बैठक में भाग लेते हुए कोरोना वायरस महामारी से निपटने में विश्व के साथ समन्वय करने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने को कहा।
- सऊदी अरब के शाह सलमान जी20 नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमें कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
दुनियाभर में कोरोना वायरस से 21,290 लोगों की मौत
- वर्तमान में जी20 की अध्यक्षता संभाल रहे सऊदी अरब ने आलोचनाओं के बाद वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक करने का गत सप्ताह आह्वान किया था। आलोचना की जा रही है कि प्रमुख र्थव्यवस्थाओं का शक्तिशाली समूह वैश्विक संकट से निपटने में सुस्त रहा है।
- पत्र में सीनेटरों ने ट्रंप से कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समन्वय लागू करने के लिए आपात बैठक में विश्व नेताओं के साथ मिलकर काम करने को कहा।
- सीनेटर बॉब मेनेंदेज, पैट्रिक लीह ने ट्रम्प से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अमेरिका और उसके साझेदार इस संकट को खत्म करने के लिए काम कर रहे वैश्विक स्वास्थ्य और वित्त संस्थानों को मजबूत राजनीतिक और वित्तीय सहयोग मुहैया कराएं।
रूस में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लग सकता है प्रतिबंध
- रूस ने आज से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
पाक सरकार के आपात कोष में 50 लाख रुपये देंगे पाक क्रिकेटर
- पाकिस्तान के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी कोविड 19 महामारी से निपटने के लिए सरकार के आपात कोष में 50 लाख रुपये देंगे।
- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी ने बुधवार को कहा कि इन खिलाड़ियों के अलावा सानियर मैनेजर स्तर तक बोर्ड के कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन देंगे।
- पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक वहां अब तक कोरोना के 1022 मामले पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर लोग 21 से 30 साल की उम्र के हैं।
- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कराची स्थित अपना हाई परफार्मेंस सेंटर कोरोना वायरस से निपटने के लिए विशेष अस्पताल बनाने को दे दिया है ।
चार दिन बाद ब्रिटेन के अस्पतालों में नहीं बचेगी जगह
- ब्रिटेन का लंदन और स्पेन का मैड्रिड पूरी दुनिया में फैल चुके कोरोना वायरस के नए केंद्र बनने वाले हैं। यहां दो दिन में मौतें दोगुना तक बढ़ रही हैं।
- अब तक यूरोप में इटली और लॉम्बार्डी इस महामारी का केंद्र बना हुआ था। हालत यह है कि लंदन में चार दिन बाद अस्पतालों में जगह नहीं बचेगी।
- दुनियाभर में 471,581 लोग इस घातक बीमारी की चपेट में हैं।
- इटली प्रशासन का कहना है कि पाबंदियों को सख्त किए जाने के बाद रोजाना संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या घटकर आठ प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह संख्या 21 फरवरी के बाद से सबसे कम है।
सिंगापुर में मिले कोरोना वायरस के 73 नए मामलों में तीन वर्षीय भारतीय बच्ची भी शामिल
- सिंगापुर में दर्ज किए गए कोविड-19 के 73 नए मामलों में तीन वर्षीय एक भारतीय बच्ची भी शामिल है।
- कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 600 के पार हो गई है।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को 73 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 631 हो गई है।
अमेरिका ने कहा- कोरोना से जंग में हम भारत के साथ
- अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ खड़ा है।
- विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'म भारत के साथ खड़े हैं और अपने जज्बे को बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का समर्थन करते हैं।
- कोविड 19 से लड़ने के लिए अमेरिका भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा। हम अपने नागरिकों को और बाकी लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं।
फ्रांस में मृतकों की संख्या 1,300 के पार पहुंची
- फ्रांस में कोरोना वायरस के संक्रमण से 231 और लोगों की मौत के साथ ही इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,331 पहुंच गई है।
- देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सालोमोन ने बताया कि अभी तक इस वायरस से संक्रमित 11,539 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
- चीन, ईरान, इटली और स्पेन के बाद फ्रांस पांचवां ऐसा देश है, जहां कोरोना ने सबसे अधिक कहर ढाया है।
- फ्रांस 16 मार्च से लॉकडाउन है और लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी है। स्कूल, कॉलेज, कैफे, बाजार और बार पहले ही बंद हो चुके हैं।
इटली में छह करोड़ लोग दो सप्ताह से कैद
- कोरोना की सबसे ज्यादा मार झेल रहे इटली ने 10 मार्च को लॉकडाउन घोषित किया था।
- यहां अब तक 7503 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 70 हजार लोग इसकी चपेट में हैं।
- शवों को दफनाने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। इटली ने देश के भीतर गैर आवश्यक गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
- इस महीने की शुरुआत से ही स्कूल, कालेज, दुकानें, मॉल और बाजार बंद हैं। यहां करीब छह करोड़ लोग दो सप्ताह से अपने घरों में कैद हैं।
यहां पढ़ें 25 मार्च (बुधवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 24 मार्च (मंगलवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 23 मार्च (सोमवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 22 मार्च (रविवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 21 मार्च (शनिवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 20 मार्च (शुक्रवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 19 मार्च (गुरुवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 18 मार्च (बुधवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 11 से 17 मार्च तक के सभी अपडेट