प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर फिलीपींस पहुंचे हैं। यहां राष्ट्रपति फर्डिनेंड रोमुआल्डेज मार्कोस जूनियर ने उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस दौरान पीएम मोदी फिलीपींस की पारंपरिक औपचारिक पोशाक 'बारोंग तागालोग' में नजर आए। उन्होंने रात्रिभोज स्थल तक पहुंचने के लिए खास तौर पर तैयार किए गए बैटरी से चलने वाले ऑटो रिक्शा की सवारी भी की।
{"_id":"6afb0da5bfa62470d704e8a8","slug":"pm-modi-attends-dinner-hosted-by-philippines-president-in-traditional-barong-tagalog-2026-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस में PM मोदी का खास अंदाज: पारंपरिक पोशाक पहनकर रात्रिभोज में पहुंचे, ऑटो रिक्शा की सवारी की; तस्वीरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फिलीपींस में PM मोदी का खास अंदाज: पारंपरिक पोशाक पहनकर रात्रिभोज में पहुंचे, ऑटो रिक्शा की सवारी की; तस्वीरें
Mon, 16 Nov 2026 07:50 PM IST
शिवम गर्ग
आईएएनएस, मनीला
आईएएनएस, मनीला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:50 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस के रात्रिभोज में पारंपरिक पोशाक पहनकर पहुंचे। उन्होंने खास ऑटो रिक्शा की सवारी की और भारतीय समुदाय से मुलाकात की। इस दौरे में भारत-आसियान संबंधों को लेकर भी अहम चर्चा होगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा
- फोटो : Amar Ujala Graphics
Trending Videos
पीएम मोदी।
- फोटो : Amar Ujala Graphics
मनीला पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी के मनीला पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लोगों का आभार जताया।
उन्होंने लिखा कि फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचकर भारतीय समुदाय के लोगों से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई। समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखने के साथ भारत और फिलीपींस के रिश्तों को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

भारतीय और फिलीपीनी संस्कृति की दिखी झलक
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में कार्यक्रम के दौरान भारत और फिलीपींस के गहरे सांस्कृतिक संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वहां 'अगुसान की गोल्डन तारा' और 9वीं-10वीं सदी के ऐतिहासिक 'लगुना कॉपरप्लेट शिलालेख' की प्रतिकृतियां देखने को मिलीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम का सबसे खास पल तब था, जब दोनों देशों के बच्चों ने मिलकर पूर्ण कुंभ श्लोक का पाठ किया। इसके बाद बॉलीवुड और भांगड़ा की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाया। उन्होंने इसे भारत और फिलीपींस के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव, दोस्ती और लोगों के मजबूत रिश्तों का उदाहरण बताया।

आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। फिलीपींस वर्ष 2026 के लिए आसियान अध्यक्ष के रूप में इन सम्मेलनों की मेजबानी कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के मनीला दौरे को भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' और 'इंडो-पैसिफिक विजन' के तहत आसियान के साथ साझेदारी मजबूत करने की दिशा में अहम बताया है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसमें 'आसियान-भारत कार्य योजना 2026-2030' भी शामिल है। इसके साथ ही भविष्य में सहयोग की दिशा पर भी चर्चा होगी।

2026 को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे भारत और आसियान
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-आसियान संबंध देश की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' और इंडो-पैसिफिक विजन का महत्वपूर्ण आधार हैं। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारत और आसियान वर्ष 2026 को 'आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष' के रूप में मना रहे हैं।
इसके अलावा, वर्ष 2027 में भारत और आसियान के बीच संवाद संबंधों के 35 साल और व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पांच साल पूरे होंगे। वहीं, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में आसियान और अन्य भागीदार देशों के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा होगी।