Corona World Live: दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 20 हजार के पार, यूरोप में अधिकतर मौतें
एक ओर अमेरिका, फ्रांस और इटली जैसे देशों में कोरोना वायरस का प्रकोप तेज होता जा रहा है तो दूसरी ओर इस वायरस का केंद्र रहे चीन में काफी हद तक इस पर काबू पा लिया गया है। अमेरिका में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 50 हजार तो पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या 1000 के पार हो गई है। इसी बीच अमेरिका में 2000 अरब डॉलर के राहत पैकेज पर सहमति बन गई है।
पढ़िए दुनिया में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट...
विस्तार
कोरोना के खिलाफ भारत को मिला अमेरिका का साथ
अमेरिका ने कहा है कि वो कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। विदेश विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि एक साथ, हम अपने नागरिकों और लोगों को हर जगह सुरक्षित कर सकते हैं।
We stand united with India & echo Prime Minister Narendra Modi's call to keep up our fighting spirits. The United States will work shoulder to shoulder with India to combat the #COVID19 outbreak. Together, we can safeguard our citizens & people everywhere: US Department of State pic.twitter.com/eBQl6mQ4Rj
— ANI (@ANI) March 25, 2020
ईरान ने ठुकराया अमेरिका का प्रस्ताव
अमेरिका का कहना है कि ईरान को # COVID19 के लिए मानवीय सहायता की अनुमति देनी चाहिए। अमेरिकी प्रतिबंधों ने मानवीय व्यापार को छूट दी, लेकिन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनी ने चिकित्सा सहायता के कई अमेरिकी प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया है। नकद भुगतान से लोगों की जरूरतें पूरी नहीं होने वाली मगर पैसों का गलत इस्तेमाल कर सकता है।
Iran should allow humanitarian assistance for #COVID19. US sanctions exempt humanitarian trade, but Iran's Supreme Leader Ayatollah Khamenei rejected multiple US offers of medical assistance. Cash only helps to fund Iran’s malign activities, not people’s need: US Dept of State pic.twitter.com/0eOmRd2o7Y
— ANI (@ANI) March 25, 2020
भारत से अपने देश लौटेंगे जर्मनी के नागरिक
21 दिनों के लॉकडाउन के मद्देनजर भारत में फंसे जर्मनी के नागरिकों की इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच की गई, इसके बाद वे अपने देश लौटेंगे।
Delhi: German nationals who are being evacuated from India amid #21daysLockdown underwent security checks at Indira Gandhi International Airport. They will take off from India shortly. pic.twitter.com/s7VZRUONIk
— ANI (@ANI) March 25, 2020
अमेरिका में 60 हजार मामले दर्ज
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार कोरोना वायरस की वजह से अमेरिका में कुल मामले बढ़कर 60000 पहुंच गए, वहीं 827 लोगों की अभी तक जान गई है।
दुनियाभर में 20000 से अधिक मौतें
कोरोना वायरस की वजह से बुधवार को मरने वालों की संख्या 20 हजार को पार कर गई। इटली में 7500 से अधिक मौतें हुई हैं तो स्पेन और ईरान में मृतकों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है।
स्पेन की उप प्रधानमंत्री भी कोरोना पॉजिटिव
रॉयटर्स के मुताबिक, स्पेन की उप प्रधानमंत्री कार्मेन काल्वो को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। स्पेन सरकार ने बुधवार को ये जानकारी दी।
कोरोना वायरस महामारी से पूरी मानवता खतरे में :संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया के निर्धनतम लोगों के लिए दो अरब डॉलर की सहायता की अपील समेत मानवीय पहल की शुरुआत करते हुए बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी पूरी मानव जाति के लिए खतरा पैदा कर रही है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पहल की घोषणा करते हुए कहा कि कोविड-19 पूरी मानवता के लिए खतरा पैदा कर रहा है और पूरी मानव जाति को इससे लड़ना चाहिए। वैश्विक कार्रवाई और एकजुटता बहुत महत्वपूर्ण हैं। देशों के अकेले काम करने से ज्यादा कुछ हासिल नहीं होगा।
पोम्पिओ का बयान
अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पिओ ने कहा कि जी 7 देशों ने कोरोना वायरस को लेकर चीन पर गलत सूचना अभियान चलाने का आरोप लगाया।
प्रिंस चार्ल्स के स्वास्थ्य में सुधार
71 साल के प्रिंस चार्ल्स के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इससे पहले वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उनके प्रवक्ता ने कहा है कि अब धीरे धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बताया जा रहा है कि शाही परिवार का कोई अन्य सदस्य इस वायरस से प्रभावित नहीं हुआ है।
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इजरायल ने एप्लिकेशन को लॉन्च किया
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इजरायल ने एप्लिकेशन को लॉन्च किया है, जिसका नाम है वोकलिस हेल्थ (Vocalis Health). इसकी शुरुआत इसी सप्ताह से होगी। यह एप्लिकेशन अस्पतालों और रक्षा मंत्रालय के साथ काम कर रहा है।
अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए निर्देश जारी किया
भारत में लॉकडाउन के मद्देनजर अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए निर्देश जारी किया है। भारत के कानून का पालन करें अमेरिकी नागरिक। भारत में फंसे लोगों के लिए होटल मुहैया कराने और उनकी वापसी के लिए भारत सरकार के संपर्क में है अमेरिकी प्रशासन।
We are in contact with the Indian government to emphasize the need for hotels to continue to lodge US citizens. US Mission to India continues to work with the US Department of State & airline companies to arrange flights from India to US, for our citizens: US Embassy in India https://t.co/XSaiYu60u6
— ANI (@ANI) March 25, 2020
कोरोना वायरस से फ्लॉयड कार्डोज की हुई मौत
कोरोना वायरस की चपेट में आकर भारतीय सेलिब्रेटी शेफ फ्लॉयड कार्डोज (59) की अमेरिका में मौत हो गई। न्यू जर्सी में रहने वाले कार्डोज 19 मार्च को पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद उनका इलाज चल रहा था। वह इसी महीने मुंबई आए थे और एक बड़ी पार्टी दी थी। इसमें करीब 200 जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।
चीन के वुहान में शुरू हुई बस सेवा
चीन में विदेशों से आए कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के 47 नए मामले सामने आए हैं। इसी बीच इस घातक वैश्विक महामारी के केंद्र वुहान में नौ सप्ताह के लॉकडाउन के बाद पहली बार बुधवार को शहर के भीतर बस सेवा शुरू की गई। चीन ने मध्य हुबेई प्रांत में पांच करोड़ 60 लाख से अधिक लोगों पर तीन महीने से लागू बंद को हटाने का मंगलवार को फैसला किया था।
स्पेन में 3,434 लोगों ने तोड़ा दम
स्पेन में कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई मौतों के मामले में चीन से भी अधिक हो गए हैं। सरकार ने यह जानकारी दी। स्पेन में बीते 24 घंटे में 738 लोगों ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,434 हो गई है, जबकि 47,610 लोग संक्रमित हैं। स्पेन में तेजी से फैलते कोरोना वायरस को रोकने के लिए 11 दिन से लॉकडाउन जारी है।
ईरान में बुधवार को 143 और लोगों की मौत
वहीं ईरान में बुधवार को 143 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,077 हो गई है। ईरान कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानूश जहानपुर ने कहा, 'हमारे साथियों को बीते 24 घंटे में 2,206 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी मिली है जिसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 27,017 हो गई है।'
ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना की चपेट में
ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया हैः यूके मीडिया
Next in line to the throne, Prince Charles has tested positive for #COVID19: UK media (file pic) pic.twitter.com/QXlEcfNxpO
— ANI (@ANI) March 25, 2020
नेपाल में कोरोना वायरस का तीसरा मामला
नेपाल में कोरोना वायरस का तीसरा मामला मिला है। यहां 31 वर्षीय एक व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है जो खाड़ी देश से लौटा था। इसके साथ ही सरकार ने महामारी से लड़ने के लिए एक सप्ताह के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है। नेपाल में कोविड-19 से संक्रमण का यह तीसरा मामला है। नेपाल सरकार ने भारत और चीन के साथ लगती अपनी सीमाओं को पहले ही बंद कर दिया है।
न्यूयार्क में कोरोना वायरस संक्रमण की दर तीन दिन में दोगुनी हो रही
- न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस का संक्रमण बुलेट ट्रेन की गति को भी मात दे रहा है, अमेरिकी राज्य में पुष्टि किए गए मामलों की संख्या हर तीन दिन में दोगुनी हो रही है।
- गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने चेतावनी दी है। मंगलवार तक न्यूयॉर्क में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 25,665 हो गई जबकि 271 लोगों की मौत हुई है। चीन और इटली के बाद अमेरिका में ही विश्व स्तर पर तीसरे सबसे अधिक संक्रमण के मामले हैं।
- जॉन्स हॉपकिन्स कोरोना वायरस ट्रैकर के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना वायरस के कम से कम 55,041 पुष्टि हुई है और 700 से अधिक लोग मारे गए हैं।
भारत में रह रहे रूसी नागरिकों को एयरलिफ्ट करेगा रूस
- कोरोना वायरस के कारण भारत में रह रहे सैकड़ों रूसी नागरिकों को बुधवार उनके देश वापस ले जाया जाएगा। एयर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि आज रशियन एयरलाइन के जरिए नागरिकों का वापस ले जाया जाएगा।
- रूस की एक सरकारी एजेंसी रोसावात्सिया ने अपने बयान में कहा कि एक एरोफ्लोट विमान को शेरेमेतियो हवाई अड्डे से 24 मार्च को देर रात दिल्ली के लिए रवाना किया गया है।
- बताया जा रहा है कि 350 नागरिक इसके जरिए अपने देश वापस जाएंगे। इसके अलावा 25 मार्च को रूस से एक विमान गोवा में फंसे यात्रियों के लिए भी रवाना किया जाएगा।
अमेरिका में 2000 अरब डॉलर के राहत पैकेज पर सहमति बनी
- अमेरिका में व्हाइट हाउस और संसद के दोनों दलों के नेताओं के बीच अर्थव्यवस्था को 2000 अरब डॉलर का राहत पैकेज देने पर सहमति बन गई है। इस पैकेज का मकसद कर्मचारियों, कारोबारियों और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूती देना है।
- शीर्ष व्हाइट हाउस के सहायक एरिक उलैंड ने आधी रात के तुरंत बाद कैपिटल हॉलवे में समझौते की घोषणा की।
- उलैंड ने कहा कि देवियों और सज्जनों, हम कामयाब रहे। समझौता हो गया है।
- इस अभूतपूर्व आर्थिक राहत पैकेज से ज्यादातर अमेरिकियों को प्रत्यक्ष भुगतान किया जाएगा, बेरोजगारी लाभ का विस्तार होगा और छोटे कारोबारियों के 367 अरब डॉलर का सहायता कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, ताकि घर में रहने के दौरान श्रमिकों को वेतन का भुगतान किया जा सके।
- इसके अलावा विमानन और स्वास्थ्य सेवा जैसे बड़े क्षेत्रों के लिए भी विशेष पैकेज का प्रावधान किया जाएगा।
पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या 1000 के पार
- पाकिस्तान में भी कोरोना का कहर तेजी से फैल रहा है। पाकिस्तान की स्थिति डराने वाली है।
- अब तक पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार हो गई है और इस वायरस से सात लोगों की मौत हो चुकी है।
The total number of #Coronavirus cases has risen to 1000 in Pakistan including 7 deaths: Pakistan Government pic.twitter.com/C901FjvDUo
— ANI (@ANI) March 25, 2020
अमेरिका में एक ही दिन में 150 लोगों की मौत, एक किशोर ने भी जान गंवाई
- अमेरिका में कोरोना वायरस के एक दिन में ही करीब 10,000 मामले सामने आए हैं जबकि 150 अमेरिकियों ने इस संक्रमण से अपनी जान गंवा दी है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 अप्रैल यानी ईस्टर तक देश की अर्थव्यवस्था के पटरी पर आने की उम्मीद जताई है।
- लाखों अमेरिकियों के लॉकडाउन होने, नेशनल गार्ड और सैन्य बलों की कई राज्यों में तैनाती के बावजूद न्यूयॉर्क में ही कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई और मंगलवार को कम से कम 5,000 नए मामले सामने आए।
- न्यूयॉर्क में अभी तक कोविड-19 के 25,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और 210 लोगों की मौत हो चुकी है।
- सऊदी अरब के शाह सलमान कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के नेताओं की बैठक की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अध्यक्षता करेंगे।
- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत विश्व नेता इस सम्मेलन में भाग लेंगे। क्रेमलिन ने बताया कि यह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगा।
- रियाद ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि शाह सलमान कोविड-19 वैश्विक महामारी और इसके मनुष्यों तथा अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर से निपटने को लेकर आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
- जी20 सदस्यों में स्पेन, जॉर्डन, सिंगापुर और स्विट्जरलैंड समेत अन्य प्रभावित देशों के नेता भी शामिल होंगे।
- संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) समेत अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेता भी इसमें भाग लेंगे।
चीन के विदेश मंत्री ने एस जयंशकर से की फोन पर बात
- चीन ने भारत के विदेश मंत्री एस जयंशकर के साथ फोन पर बातचीत की और कोविड-19 से लड़ाई में सहयोग देने पर चर्चा की।
- मंगलवार को जयशंकर और विदेश मंत्री वांग यी के बीच बातचीत हुई।
- जिसमें यांग ने भारत से अपील की है कि वह वायरस के बारे में बताते हुए 'चीनी वायरस' शब्द का इस्तेमाल न करे। इससे उनके देश की छवि खराब होती है और यह अतंरराष्ट्रीय सहयोग के लिए खतरनाक हो सकता है।
चीन का बड़ा ऐलान, हुबेई में आज खत्म होगा लॉकडाउन
चीन हुबेई प्रांत में आने जाने पर लगी रोक आज यानी बुधवार को हटा लेगा। हुबेई ही वह जगह है जहां पिछले साल जानलेवा कोरोना वायरस पहली बार सामने आया था। चीन ने यह भी कहा है कि सूबे की राजधानी वुहान में तीन महीने से चल रहा लॉकडाउन आठ अप्रैल को खत्म हो जाएगा। वुहान और हुबेई प्रांत की पांच करोड़ साठ लाख की जनसंख्या को इस कदम से काफी राहत मिलेगी। वुहान में बीते पांच दिनों से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
- यात्रा प्रतिबंधों में मिलेगी ढील : सरकार बुधवार से यात्रा प्रतिबंधों में ढील देगी। इसके तहत बुधवार से शुरू हो रहे ग्रीन हेल्थ कोड के जरिए हुबेई प्रांत के अन्य हिस्सों में रह रहे लोग यात्रा कर सकेंगे। हुबेई स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि वुहान में रह रहे लोग 8 अप्रैल से शहर के बाहर यात्रा कर सकेंगे। नए कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया।
- अकेले हुबेई में हुई 3160 मौतें : हुबेई प्रांत में सात (सभी वुहान में) और मरीजों की मौत के साथ चीन में मृतकों की संख्या बढ़कर 3277 हो गई। अकेले हुबेई में अब तक 3160 लोंगों की मौत हुई है। मंगलवार को चीन में 78 नए पॉजिटिव मामलों के साथ कुल संख्या 81.171 पहुंच गई।
- दो महीने बाद खुली ‘ग्रेट वॉल’ : चीन में दो महीने के लॉक डाउन के बाद जीवन फिर से पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। मंगलवार को ‘द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना’ को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आगंतुकों के लिए खोल दिया गया। हालांकि, एक दिन में 19,500 पर्यटकों को ही इसकी इजाजत होगी। टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है। मंगलवार दोपहर 2 बजे तक 892 टिकट बुक हो चुके हैं।
फ्रांस में 240 और लोगों की मौत
फ्रांस में हालत बेकाबू होते जा रहे हैं। मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 240 और लोगों की मौत हो गई। अभी तक देश में कोरोना संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1100 हो गई है।
अमेरिका की बिगड़े हालात, 600 लोगों की मौत
अमेरिका में कोरोना संक्रमण से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। समाचार एजेंसी ट्रैकर के मुताबिक देश में अब तक इस जानलेवा वायरस के संक्रण की वजह से 600 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, देश में 50 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। दूसरी ओर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस को लेकर नई चेतावनी दी है। संगठन ने कहा है कि अमेरिका कोरोना वायरस संक्रमण का नया केंद्र हो सकता है।
यूरोप में दो लाख से ज्यादा संक्रमित
यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के दो लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
डच सरकार ने किया इंटेलीजेंट लॉकडाउन
नीदरलैंड सरकार ने देश में लगे प्रतिबंधों को और सख्त बना दिया है। नए आदेशों को प्रधानमंत्री मार्क रूत्ते ने नए कदमों को इंटेलीजेंट लॉकडाउन यानी बुद्धिमानी पूर्वक लगाई गई रोक करार दिया है। इसके तहत अब एक जून तक सभी प्रकार के आयोजनों पर रोक लगा दी गई है जबकि इससे पहले सौ लोगों से अधिक वाले समारोह पर रोक लगी हुई थी। हालांकि शादियों और अंतिम संस्कार में कुछ छूट है।
यह भी कहा गया है कि लोग अगर आपस में डेढ़ मीटर की सामाजिक दूरी का पालन नहीं करेंगे तो सार्वजनिक स्थलों पर आने पर रोक लगा दी जाएगी। अगर लोग ने सामाजिक दूरी की पाबंदी नहीं मानी तो उन पर 400 यूरो और ऐसी दुकानों पर चार हजार यूरो का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि अगर मौजूदा उपाय कारगर नहीं हुए तो और भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।
सर्बिया का असाधारण फैसला : सबकी होगी जांच
सर्बिया ने चीन की सलाह पर, कोरोना से लड़ने की नीति में आमूलचूल बदलाव करते हुए सभी नागरिकों की जांच करने का फैसला किया है। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिस ने कहा यह जानकारी देते हुए कहा है कि चीन हमारा दोस्त है और उसके सहयोग से हम बड़े स्तर पर जांच का काम शुरू करेंगे। इससे हो सकता है कि अगले 48 घंटों में रोगियों की संख्या में इजाफा हो जाए।
सरकार की योजना है कि सभी लोगों के साथ सख्ती बरती जाए चाहे वे स्वस्थ ही क्यों न हों। उन्होंने कहा कि अगर हमने ऐसा नहीं किया तो इटली और स्पेन बनने से नहीं रोका जा सकेगा। इससे पहले सरकार ने चीन से कुछ वैज्ञानिक भेजने का अनुरोध किया था। शनिवार को चीन ने छह एपिडोमोलॉजिस्ट वुहान से यहां भेज दिए थे। यहां अभी 249 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और तीन मौतें हो चुकी हैं।
अफगानिस्तान : नाटो सेना में चार संक्रमित मिले
अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बल के चार सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। अफगानिस्तान में नाटो मिशन के मुख्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि ये चारों लोग हाल ही में अफगानिस्तान पहुंचे थे और जब उनकी जांच की गई तो वह पीड़ित मिले।
इन लोगों को अब एकांतवास में भेज दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इन लोगों की राष्ट्रीयता और दूसरे ब्योरे जारी नहीं किए जा रहे हैं। करीब 1500 लोग सुरक्षा उपाय के तहत जांच केंद्र में ही हैं और इनमें से कई नए आए और वापस जाने वाले लोग हैं।
सख्त हुई बेल्ज्यिम सरकार, कहा- लॉकडाउन का मतलब तफरीह नहीं
बेल्जियम के स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि वे कोरोना की वजह से किए गए लॉकडाउन को छुट्टियों की तरह न देखें। लोगबाग यहां अपनी कार लेकर घूमने निकल पड़े हैं और कई लोग समुद्री तटों पर तफरीह करने पहुंच गए हैं।
यहां बीते 24 घंटे में 526 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिससे कुल संक्रमित लोगों की संख्या सवा चार हजार के आसपास पहुंच गई है। फेडरल क्राइसिस सेंटर के प्रवक्ता बेनोइट रामाकर ने कहा कि लोगों का कानून नहीं मानना हरगिज स्वीकार्य नहीं होगा।
यहां पढ़ें 24 मार्च (मंगलवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 23 मार्च (सोमवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 22 मार्च (रविवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 21 मार्च (शनिवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 20 मार्च (शुक्रवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 19 मार्च (गुरुवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 18 मार्च (बुधवार) के सभी अपडेट
यहां पढ़ें 11 से 17 मार्च तक के सभी अपडेट