प्यार पाने के लिए किया धर्म परिवर्तन फिर प्रेमी ने किया छल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय की एक छात्रा मोहब्बत में छली गई है। जिस प्रेमी के लिए उसने धर्म परिवर्तन कर लिया। अब उसने ही निकाह करने से इंकार कर दिया है। निकाह के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी और उसके भाई, बहन व मां ने छात्रा के साथ मारपीट की।
उसे जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने कटघर थाने में आरोपी प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
मूलरूप से सीतापुर की रहने वाली छात्रा लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी कर रही है। करीब डेढ़ साल पहले लखनऊ में उसकी मुलाकात नागफनी थानाक्षेत्र के डेहरिया मोहल्ला निवासी मो.साहिब पुत्र मो. अकरम से हुई थी।
लड़की को दी जान से मारने की धमकी
तब अकरम लखनऊ में अपने रिश्तेदार के घर गया था। कुछ ही दिनों में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी और शादी करने का मन बना लिया था। मो. साहिब के कहने पर छात्रा ने अपना धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपना लिया था।
इसके बाद मो. साहिब छात्रा को लेकर मुरादाबाद आ गया और उसने करूला में छात्रा को किराये का मकान दिला दिया था। छात्रा ने पुलिस को बताया कि जब भी उसने मो. साहिब से निकाह करने को कहा तो वह टाल मटोल करने लगा। उसके साथ मारपीट की। जब वह आरोपी के घर शिकायत करने गई तो उसके भाई मो. सालिम मंसूरी, मो. हसन, और बहन व मां ने भी मारपीट की।
इसके अलावा उसे धमकी दी कि वह शहर छोड़कर चली जाए। वरना उसकी हत्या करा दी जाएगी। सीओ कटघर महेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवा दिया है। घटना की जांच की जा रही है।