रणवीर सिंह भवानी (जन्म 6 जुलाई 1985) एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में दिखाई देते हैं। इंडियाना विश्वविद्यालय ब्लूमिंगटन से स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद, रणवीर फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए भारत लौट आए। 'पद्मावत' में खिलजी के किरदार से सबकी वाहवाही लूटने वाले रणवीर सिंह ने 2010 में 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। रणवीर की पहली 100 करोड़ी फिल्म 2013 में आई 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' थी। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म ने 110 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म ने कुल 300.26 करोड़ का कलेक्शन किया। रणवीर की आने वाली फिल्म रोहित शेट्टी की 'सिंबा' है जिसमें वह पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगे।