फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   katrina kaif trolled anushka deepika and kiara why only actress got trolled out among these power couples

ट्रोलिंग ट्रेंड: फैसला कपल का, सवाल एक से? विक्की-कटरीना हो या विराट-अनुष्का; निशाने पर अभिनेत्रियां ही क्यों?

Wed, 23 Sep 2026 08:32 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 23 Sep 2026 08:32 AM IST
सार

Why Only Actress Troll: बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें आए दिन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि इनमें से ज्यादा अभिनेत्रियां वो हैं जिनको पावर कपल का हिस्सा माना जाता है। इनको ट्रोल भी उन फैसलों के लिए किया जाता है जो यह कपल के तौर पर अपने पति के साथ मिलकर लेती हैं। कब और कैसे हुईं ये ट्रोलिंग ट्रेंड का शिकार? जानिए...

विज्ञापन
katrina kaif trolled anushka deepika and kiara why only actress got trolled out among these power couples
ट्रेंड में अभिनेत्रियों की ट्रोलिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड स्टार्स की जिंदगी जितनी चमक-दमक भरी दिखती है, उतनी ही उनकी निजी-पेशवर और हर छोटी-बड़ी चीज पर लोगों की नजर रहती है। फिल्म रिलीज हो, शादी हो, बच्चा हो, लुक बदले या कोई नया फैसला- आम लोग उनके हर अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं। 
विज्ञापन


लेकिन इसी के साथ सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी शुरू हो जाती है। खासकर एक्ट्रेसेस को अक्सर उनके कपड़ों, उम्र, शादी, मां बनने और करियर से जुड़े फैसलों के लिए ज्यादा सवालों का सामना करना पड़ता है। दिलचस्प बात ये है कि अगर कोई फैसला पति-पत्नी मिलकर लेते हैं, तब भी सवाल सिर्फ पत्नी से पूछे जाते हैं। 
विज्ञापन


पुरुष स्टार के लिए जो चीज सामान्य मानी जाती है, वही काम महिला करे तो उसे ट्रोलिंग, तानों और यहां तक कि उसके चरित्र पर सवालों का सामना करना पड़ता है। आइए आपको बॉलीवुड के ऐसे ही कुछ कपल्स के बारे में बताते हैं जहां फैसला पति-पत्नी दोनों का था, लेकिन सवाल सिर्फ एक से किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

katrina kaif trolled anushka deepika and kiara why only actress got trolled out among these power couples
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : X
विक्की कौशल और कटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने साल 2021 में शादी की। दोनों ने साल 2025 में अपने बेटे 'विहान' का स्वागत किया। 42 की उम्र में उन्होंने अपने बच्चे को जन्म दिया और अब अभिनेत्री के लुक में काफी बदलाव आ गया है, जो कि स्वाभाविक भी है। 

हालांकि, उनके सार्वजनिक रूप से सामने आने के बाद सोशल मीडिया के एक वर्ग ने उनके वजन और लुक को लेकर टिप्पणियां करनी शुरू कर दी। उनकी तुलना उनकी पुरानी तस्वीरों से की गई और पोस्ट-प्रेग्नेंसी शरीर को लेकर बॉडी-शेमिंग तक हुई।

अब अगर देखा जाए तो उनके पति और अभिनेता विक्की कौशल के लुक्स में भी पहले से काफी बदलाव आया है। लेकिन लोग उन्हें ट्रोल नहीं करते। पुरुष अभिनेता के बालों में सफेदी या चेहरे पर उम्र की झलक को अक्सर 'मैच्योर लुक' कहा जा सकता है, उसी उम्र में अभिनेत्री के लिए सवाल खड़े हो जाते हैं कि यह अब पहले जैसी क्यों नहीं दिखतीं?”

katrina kaif trolled anushka deepika and kiara why only actress got trolled out among these power couples
बेटी दुआ के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
  • रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में शादी की।
  • सितंबर 2024 में अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया।
  • इसके करीब दो साल बाद, बीते 19 सितंबर को दोनों दूसरी बेटी के माता-पिता बने।
  • लेकिन दीपिका की पहली प्रेग्नेंसी के दौरान चर्चा सिर्फ खुशियों तक सीमित नहीं रही।
  • सोशल मीडिया के एक वर्ग ने उनके बेबी बंप को लेकर सवाल उठाए और यहां तक कहा कि वह 'फेक' है।
  • दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी पुराने सवालों की चर्चा फिर सामने आई। 

दीपिका ने ऐसे कमेंट्स के बीच उस पोस्ट को लाइक किया जिसमें महिलाओं की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगाने की आलोचना की गई थी। इसके साथ ही दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद कुछ सोशल मीडिया चर्चाओं में बच्चों के बीच अंतर को लेकर भी सवाल उठे। दिलचस्प बात यह है कि पैरेंट्स बनने का फैसला पति-पत्नी दोनों का होता है, लेकिन प्रेग्नेंसी, बेबी बंप और मां के शरीर से जुड़े सवाल लगभग पूरी तरह महिला के हिस्से में आते हैं।

katrina kaif trolled anushka deepika and kiara why only actress got trolled out among these power couples
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी हाल ही में फिल्म 'टॉक्सिक' के इंटीमेट सीन्स को लेकर चर्चा में रहीं। खासतौर पर 'तबाही' गाने में दोनों के बोल्ड सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया देखने को मिली। कियारा को इसलिए भी निशाना बनाया गया, क्योंकि वह शादीशुदा हैं और मां बन चुकी हैं।

कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि एक शादीशुदा और मां बनी महिला को इस तरह के सीन्स क्यों करने चाहिए। इसी ट्रोलिंग पर अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी ने भी सवाल उठाया कि क्या शादी और मां बनने के बाद महिला कलाकारों से सिर्फ एक खास तरह के किरदार निभाने की उम्मीद की जानी चाहिए?

वहीं, को-स्टार यश ने भी कियारा का बचाव करते हुए कहा कि लोगों ने सीन्स को समझा नहीं और उन्हें मिली नकारात्मकता पर बात की। यहां सवाल सिर्फ बोल्ड सीन का नहीं है। सवाल यह है कि क्या शादी और मातृत्व के बाद महिला की पेशेवर पहचान की सीमाएं बदल जाती हैं?

अब बड़ा सवाल यह है कि परिवार तो यश का भी, फिर भी ट्रोल सिर्फ कियारा को ही क्यों किया गया?

katrina kaif trolled anushka deepika and kiara why only actress got trolled out among these power couples
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@kareenakapoorkhan
सैफ अली खान और करीना कपूर
सैफ अली खान और करीना कपूर दोनों ही लंबे समय से इंडस्ट्री में हैं और दोनों की उम्र अब उस दौर में है जहां चेहरे पर उम्र का असर दिखना बिल्कुल स्वाभाविक है। सैफ ने खुद 50 की उम्र के बाद शरीर और लाइफस्टाइल में होने वाले बदलावों पर बात की है और माना है कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर पहले की तरह चीजों को आसानी से स्वीकार नहीं करता।

दूसरी तरफ करीना को लंबे समय से उम्र और लुक्स को लेकर सोशल मीडिया टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है। 2022 में उनके योग वीडियो पर भी उन्हें उम्र को लेकर ट्रोल किया गया था। यहां भी सवाल वही है- क्या पुरुष का उम्रदराज होना 'नेचुरल एजिंग' है और महिला का उम्रदराज होना 'लुक्स में गिरावट' होता है?

katrina kaif trolled anushka deepika and kiara why only actress got trolled out among these power couples
रणबीर कपूर, राहा और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
  • आलिया भट्ट ने 2022 में रणबीर कपूर से शादी के कुछ ही महीनों बाद बेटी राहा को जन्म दिया।
  • उस वक्त वह अपने करियर के बेहद महत्वपूर्ण दौर में थीं।
  • उनकी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद उन्हें इस बात के लिए भी आलोचना झेलनी पड़ी कि उन्होंने करियर के पीक पर मां बनने का फैसला क्यों लिया।
  • आलिया ने खुद इस तरह की आलोचना पर सवाल उठाते हुए कहा था कि आखिर बच्चा होने से उनकी प्रोफेशनल लाइफ क्यों बदलनी चाहिए?

बाद में उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शादी करने या करियर के पीक पर बेटी को जन्म देने के फैसले का कोई पछतावा नहीं है। रणबीर भी पिता बने और जाहिर है कि माता-पिता बनने का फैसला दोनों का था, लेकिन सार्वजनिक बहस का केंद्र मुख्य रूप से आलिया का करियर और उनका मां बनने का फैसला रहा।

katrina kaif trolled anushka deepika and kiara why only actress got trolled out among these power couples
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने बच्चों को पब्लिक लाइफ की लगातार निगरानी से दूर रखने की कोशिश की है। दोनों का लंदन में रहना भी इसी प्राइवेसी की जरूरत से जोड़ा गया है। माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने 2025 की अपनी बातचीत को याद करते हुए बताया कि अनुष्का और विराट चाहते थे कि उनके बच्चों की परवरिश सामान्य और कम सार्वजनिक माहौल में हो। उनके मुताबिक लगातार मीडिया और पब्लिक अटेंशन के कारण दोनों के लिए सामान्य जीवन जीना मुश्किल हो रहा था।

इसके बावजूद सोशल मीडिया पर ऐसे आरोप और चर्चाएं भी सामने आती रही हैं जिनमें इस फैसले का जिम्मेदार अनुष्का को बताया गया। कई रिपोर्ट्स में तो यह दावा तक कर दिया गया कि अनुष्का ने ही विराट को विदेश जाने के लिए प्रभावित किया। यहां भी वही सवाल खड़ा होता है कि जब पति-पत्नी मिलकर परिवार और बच्चों के लिए कोई फैसला लेते हैं, तो उस फैसले को सिर्फ पत्नी से जोड़कर क्यों देखा जाता है।
बाकी कभी एक दौर में जब विराट अपने क्रिकेट करियर में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, तब भी कई बार अनुष्का को ही ट्रोल किया गया। जबकि, देखा जाए तो इससे उनका कोई लेना देना ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed