{"_id":"6ac22943829e43d73b016755","slug":"kapil-sharma-takes-cheeky-dig-at-young-comidians-samay-raina-says-i-am-learning-what-not-to-speak-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा: क्या कॉमेडियन ने समय पर किया तंज? कहा- ये सीख रहे हैं कि क्या नहीं बोलना है, ताकि जेल न जाना पड़े","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
कपिल शर्मा: क्या कॉमेडियन ने समय पर किया तंज? कहा- ये सीख रहे हैं कि क्या नहीं बोलना है, ताकि जेल न जाना पड़े
Sun, 04 Oct 2026 03:59 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 04 Oct 2026 03:59 PM IST
सार
Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने अपने शो में तमन्ना भाटिया के सवाल पर मजेदार जवाब दिया है। इसे समय रैना के शो से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
कपिल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई फिल्म 'द वन' के प्रमोशन के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचे। यहां उन्होंने इस मामले पर बात की कि कॉमेडी और रोस्टिंग की क्या सीमा होनी चाहिए। 'द वन' के कलाकारों ने कपिल शर्मा और उनकी टीम की इसलिए तारीफ की कि वे बिना अभद्र भाषा के कॉमेडी करते हैं।
बातचीत तब और दिलचस्प हो गई जब तमन्ना भाटिया ने कपिल से पूछा कि क्या नए कॉमेडियन ने उनसे और मनीष जैसे कलाकारों से रोस्टिंग की कला सीखी है। इस मामले पर कपिल के जवाब ने लोगों का ध्यान खींचा है।

तमन्ना भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल के जवाब ने खींचा ध्यान
तमन्ना भाटिया ने कहा, 'आप दोनों को देखकर मुझे एहसास हुआ कि होस्टिंग एक तरफ है, मगर आप लोग असली रोस्टर हैं। आज बहुत से लोग रोस्टिंग करते हैं, मगर आप ऐसा रोस्ट करते हैं, जिसे परिवार के साथ भी देखा जा सकता है।'
तमन्ना ने कपिल शर्मा से पूछा कि क्या नई पीढ़ी के कॉमेडियन ने उनसे यह तकनीक सीखी है। बिना किसी का नाम लिए कपिल ने जवाब दिया, 'हम इन यंग बच्चों को देखकर ये सीख रहे हैं कि क्या नहीं बोलना चाहिए, ताकि हमें जेल न जाना पड़े।'

ड्रैगन: कब रिलीज होगी जूनियर एनटीआर की फिल्म? मेकर्स ने दी जानकारी; जानें किस महीने में पूरी होगी शूटिंग
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ ने की शो की तारीफ
सिद्धार्थ ने भी शो के कॉमेडी करने के तरीके की तारीफ करने में तमन्ना का साथ दिया। उन्होंने कहा, 'कपिल शर्मा, उनकी टीम और मनीष को भी सलाम कि वे साफ-सुथरे तरीके से कॉमेडी और रोस्टिंग करते हैं। साफ शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि जिस पर मजाक किया जा रहा है, वह बुरा मानने के बजाय हंस सके।'

समय रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है जेल जाने वाला विवाद?
- कपिल शर्मा ने बातचीत के दौरान समय रैना का नाम नहीं लिया, मगर युवा कॉमेडियन और जेल के बारे में उनकी टिप्पणी से 'इंडियाज गॉट लैटेंट' से जुड़ा विवाद याद आ गया है।
- समय रैना इन दिनों 'इंडियाज गॉट लैटेंट' सीजन 2 को होस्ट कर रहे हैं।
- इससे पहले, एक एपिसोड के दौरान रणवीर अलाहाबादिया की टिप्पणियों पर हुए विवाद के बाद शो को यूट्यूब से हटा दिया गया था।
- इस विवाद के बाद समय, रणवीर और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गईं थीं।
- इसके बाद समय ने एक साल के लिए स्टैंड-अप कॉमेडी से दूरी बना ली।
- फिर अपने स्पेशल शो 'स्टिल अलाइव' के साथ वापसी की।