फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Deepika Padukone and Ranveer Singh turn cheerleaders for Hunkkaar The Roar gives reaction on Aneet Padda serie

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को भाई 'हुंकार- द रोर', अनीत पड्डा की अपकमिंग सीरीज पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

Wed, 02 Sep 2026 12:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 02 Sep 2026 12:39 PM IST
सार

Hunkkaar: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपकमिंग सिरीज 'हुंकार: द रोर' के लिए अपना समर्थन दिखाया है। आइए जानते हैं सीरीज में ऐसा क्या खास है?
 

विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh turn cheerleaders for Hunkkaar The Roar gives reaction on Aneet Padda serie
रणबीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनीत पड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' में नजर आने वाली हैं। बीते कल इसका टीजर ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस सीरीज के ट्रेलर को बॉलीवुड के मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का समर्थन मिला है।
विज्ञापन


रणवीर और दीपिका का मिला सपोर्ट
मंगलवार को शो का टीजर ट्रेलर लॉन्च होने के बाद, दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपना उत्साह जाहिर किया और टीम का हौसला बढ़ाया। रणवीर ने सबसे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'बैंग एलएफजी। इसके बाद दीपिका पादुकोण ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर टीजर शेयर किया और निर्देशक करण डी कपाड़िया को टैग करते हुए इस प्रोजेक्ट के लिए अपना समर्थन दिखाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है 'हुंकार: द रोर' की कहानी?
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई सीरीज 'हुंकार' 17 साल की मीनू रावत की कहानी दिखाती है।
  • जाने-माने पंथ गुरु सुनील चाकोसी 'बापजी' पर उसके आरोपों से एक बड़ी और अहम जांच शुरू होती है, जो जल्द ही पूरे देश में चर्चा का विषय बन जाती है। 
  • टीजर में ACP जसलीन सिंह सोनी, एक ऐसे वकील भालेराव, जो मुश्किलों के बावजूद अपनी लड़ाई लड़ रहा है, और एक जिद्दी पत्रकार अमिताभ की भी झलक दिखाई गई है।
  • ये तीनों एक ही सच को सामने लाने के लिए अलग-अलग मोर्चों पर लड़ते नजर आते हैं- एक पुलिस की जांच में, दूसरा कोर्ट में और तीसरा मीडिया के जरिए।

Deepika Padukone and Ranveer Singh turn cheerleaders for Hunkkaar The Roar gives reaction on Aneet Padda serie
हुंकार: द रोर टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है निर्देशक?
सीरीज का निर्देशन करण डी. कपाड़िया, नित्या मेहरा और हीराज मरफातिया ने किया है। 
मेकर्स के एक बयान के मुताबिक, 'यह सीरीज पुलिस की जांच की तेजी, कानूनी ड्रामा के दांव-पेच और मीडिया ट्रायल की पेचीदगियों को एक साथ लाती है।'

Deepika Padukone and Ranveer Singh turn cheerleaders for Hunkkaar The Roar gives reaction on Aneet Padda serie
हुंकार: द रोर टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
अनीत पड्डा ने जाहिर किया उत्साह
रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' से मशहूर हुईं अनीत ने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग अपने बॉलीवुड डेब्यू से काफी पहले ही कर ली थी।
इसे लेकर उत्साहित अनीत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'पेश है एक छोटी सी चीज जिसकी शूटिंग मैंने 'सैयारा' से पहले की थी। 'हुंकार' कुछ समय से मेरे सफर का हिस्सा रही है और मुझे खुशी है कि आखिरकार मैं इसे आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं। अब इंसाफ का इंतजार नहीं होगा, बस सच्चाई की हुंकार गूंजेगी। हॉटस्टार स्पेशल: हुंकार- द रोर, 25 सितंबर से स्ट्रीम हो रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed