{"_id":"6aad3091c32ea29647018fcb","slug":"lalit-modi-biopic-in-development-with-sajid-nadiadwala-will-ranveer-singh-play-the-ipl-founder-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बायोपिक: आईपीएल के 'किंगमेकर' पर बनेगी फिल्म! ललित मोदी की कहानी आएगी बड़े पर्दे पर, ये एक्टर निभाएगा लीड रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बायोपिक: आईपीएल के 'किंगमेकर' पर बनेगी फिल्म! ललित मोदी की कहानी आएगी बड़े पर्दे पर, ये एक्टर निभाएगा लीड रोल
Fri, 18 Sep 2026 06:13 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:13 PM IST
सार
ललित मोदी की बायोपिक: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL को शुरू करने में अहम भूमिका निभाने वाले ललित मोदी की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर दिखाई दे सकती है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
ललित मोदी इंटरव्यू
- फोटो : एएनआई
विस्तार
खबरों के मुताबिक, फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ललित मोदी की जिंदगी पर एक बड़े बजट की बायोपिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण उनके बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया जाएगा। जानिए कैसी होगी फिल्म की कास्ट।
ललित मोदी की जिंदगी के कई पहलुओं पर होगी नजर
फिलहाल यह फिल्म लेखन और डेवलपमेंट स्टेज में है। फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट, डायरेक्टर और रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स फिल्म में ललित मोदी की जिंदगी को सिर्फ विवादों तक सीमित नहीं रखना चाहते। कहानी में उनके निजी जीवन के साथ-साथ उनके प्रोफेशनल सफर को भी दिखाया जाएगा। फिल्म के जरिए IPL के पीछे की सोच और उसे खड़ा करने में ललित मोदी की भूमिका पर भी फोकस किया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि मेकर्स स्क्रिप्ट पर काफी समय दे रहे हैं, ताकि ललित मोदी की पूरी कहानी को विस्तार से पर्दे पर उतारा जा सके।

आईपीएल-ललित मोदी
- फोटो : IPL/BCCI/Lalit Modi-x
स्नेहा राजानी भी प्रोजेक्ट से जुड़ीं
लेखिका और प्रोड्यूसर स्नेहा राजानी के भी इस बायोपिक के डेवलपमेंट से जुड़े होने की खबर है। खास बात यह है कि जब ललित मोदी ने पहली बार अपनी जिंदगी पर फिल्म बनने की जानकारी दी थी, तब स्नेहा राजानी ही इस प्रोजेक्ट से जुड़ी टीम का नेतृत्व कर रही थीं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह शुरुआत से ही इस प्रोजेक्ट का हिस्सा रही हैं।

रणवीर सिंह, अभिनेता
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या ललित मोदी का किरदार निभाएंगे रणवीर सिंह?
अब सबसे बड़ा सवाल फिल्म की कास्ट को लेकर है। कुछ साल पहले रणवीर सिंह ने लंदन में एक मुलाकात के दौरान ललित मोदी का किरदार पर्दे पर निभाने में दिलचस्पी दिखाई थी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि रणवीर सिंह को इस बायोपिक के लिए फाइनल किया गया है या नहीं।
ललित मोदी ने जून में भी अपनी जिंदगी पर बन रही बायोपिक को लेकर जानकारी साझा की थी। ऐसे में अब इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ललित मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : IANS
IPL में निभाई थी अहम भूमिका
ये भी पढ़ें- केबीसी 18: 'शोले' की 'ये दोस्ती' ने जीता बिग बी का दिल, फैन की बनाई मधुबनी कला पहुंची अमिताभ बच्चन तक
- ललित मोदी ने IPL को शुरू करने और उसे आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
- आगे चलकर यह क्रिकेट लीग दुनिया की सबसे चर्चित और सफल लीग में शामिल हुई।
- वहीं, ललित मोदी का करियर विवादों, जांच और मीडिया की सुर्खियों से भी जुड़ा रहा है।
- अब उनकी जिंदगी के इन अलग-अलग पहलुओं को फिल्म में किस तरह दिखाया जाता है, यह देखना दिलचस्प होगा।