फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   deepika padukone flaunts baby bump in Pregnancy Photoshoot with husband Ranveer Singh on daughter dua birthday

दुआ का जन्मदिन: बिटिया के बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी शूट; बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं एक्ट्रेस

Tue, 08 Sep 2026 08:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 08 Sep 2026 08:27 PM IST
सार

Baby Dua birthday: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बिटिया दुआ आज 08 सितंबर को दो साल की हो गई हैं। जल्द ही दीपिका दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। बेबी गर्ल के बर्थडे पर उन्होंने प्रेग्नेंसी शूट की तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन
deepika padukone flaunts baby bump in Pregnancy Photoshoot with husband Ranveer Singh on daughter dua birthday
रणवीर सिंह-दुआ-दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द ही फिर से किलकारी गूंजने वाली है। यह खूबसूरत जोड़ी अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली है। दीपिका और रणवीर के एक बिटिया दुआ हैं, जो आज 08 सितंबर को दो साल की हुई हैं। दुआ के जन्मदिन पर कपल ने मैटरनिटी शूट कराया है और फोटोज साझा किए हैं।

विज्ञापन

deepika padukone flaunts baby bump in Pregnancy Photoshoot with husband Ranveer Singh on daughter dua birthday
रणवीर सिंह-दुआ-दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

लिखा- 'हमारा दिल गदगद है'
आज मंगलवार को रणवीर सिंह और दीपिका ने एक साझा इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने मैटरनिटी शूट की एक पूरी सीरीज साझा की है। तस्वीरों में कपल ने बेबी दुआ का चांद सा मुखड़ा भी दिखाया है। 
पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'बेबी दुआ और हमारा दिल गदगद है। आप सभी की दुआओं और प्यार के लिए तहे दिल से शुक्रिया'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

deepika padukone flaunts baby bump in Pregnancy Photoshoot with husband Ranveer Singh on daughter dua birthday
रणवीर सिंह-दुआ-दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

मम्मा का बेबी बंप देख शरमाईं दुआ
दीपवीर ने मैटरनिटी शूट की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में मम्मा का बेबी बंप देखकर दुआ शरमाती हुई नजर आ रही हैं। दुआ की मुस्कान ने फैंस का दिल चुरा लिया है।

विज्ञापन

deepika padukone flaunts baby bump in Pregnancy Photoshoot with husband Ranveer Singh on daughter dua birthday
रणवीर सिंह-दुआ-दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 08 सितंबर 2024 को बेटी दुआ का स्वागत किया था। अब कपल के परिवार का विस्तार होने वाला है। जल्द ही दीपिका दूसरी बार मां बनेंगी।

deepika padukone flaunts baby bump in Pregnancy Photoshoot with husband Ranveer Singh on daughter dua birthday
रणवीर सिंह-दुआ-दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

सारा अर्जुन बोलीं- 'नजर न लगे'
एक तस्वीर में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह दीपिका के बेबी बंप को टच करते हुए पोज देते दिखे हैं। कपल की तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। रणवीर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' की को-स्टार सारा अर्जुन ने लिखा है, 'सबसे प्यारी फैमिली। नजर न लगे'।
उनके अलावा भूमि पेडनेकर, संजय कपूर और हुमा कुरैशी ने भी कमेंट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed