फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on constables in lucknow

गर्लफ्रेंड के सामने अपमानित युवकों ने सिपाहियों पर किया जानलेवा हमला

Wed, 03 Jan 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Jan 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
attack on constables in lucknow
हमले में घायल सिपाही। - फोटो : amar ujala

तालकटोरा में छह युवकों ने मंगलवार सुबह गश्त पर निकले दो सिपाहियों पर जानलेवा हमला कर दिया। आसपास के लोगों को आते देख सभी बाइक व स्कूटी से भाग निकले।

विज्ञापन


पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा तो खुलासा हुआ कि हमले में घायल सिपाही पड़ोसी की महिला मित्र से नजदीकी बनाने की कोशिश में था। नववर्ष की पार्टी में महिला मित्र के सामने अपमान से आहत युवक ने साथियों की मदद से मंगलवार को हमला कर दिया।
विज्ञापन


एएसपी सिटी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तालकटोरा थाने की मूवर-41 के कांस्टेबल राजमणि व भारत भूषण सोमवार रात नौ बजे गश्त पर थे। दोनों राजाजीपुरम टेम्पो स्टैंड से एमआईएस चौराहा से जलालपुर की तरफ बढ़े थे कि जल संस्थान के पास मंगलवार सुबह 5:45 बजे पीछे से स्कूटी व बाइक सवार छह युवकों ने उन्हें घेर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलवारों ने वार करके दोनों सिपाहियों को बाइक समेत सड़क पर गिराया और डंडे व रॉड से पीटने लगे। सिपाहियों की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। घायल भारत भूषण ने सर्विस पिस्टल निकाला।

इस पर हमलावर भाग निकले। राजमणि ने हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट, गालीगलौज, जानमाल की धमकी, सरकारी कर्मचारी पर हमला व 7 क्रिमिनल लॉ अमेडमेंट एक्ट के तहत केस दर्ज कराई। 

बाइक-शॉल से लगा सुराग  

attack on constables in lucknow
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
पुलिसकर्मियों पर हमले की खबर पर सीओ बाजार खाला अनिल कुमार यादव मौके पर पहुंचे। सिपाहियों से तहकीकात के साथ मौके पर पड़ी दो शॉल कब्जे में लीं।

हमलावरों को पहचानने से इन्कार कर रहे सिपाहियों ने कहा गश्त के दौरान टेम्पो स्टैंड पर सिल्वर अपाचे व सफेद स्कूटी पर छह युवक नजर आए थे। सीओ ने स्कूटी, बाइक व शॉल के आधार पर हमलावरों की तलाश के साथ इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के आदेश दिए।  

सीओ को खटका पीछे से हमला
सिपाहियों पर पीछे से हमला करने की बात सीओ अनिल कुमार यादव को खटकी। उन्हें सिपाहियों से किसी विवाद का संदेह हुआ। दोनों को अस्पताल भेजने के साथ अन्य पुलिसकर्मियों को छानबीन के निर्देश दिए। पता चला कि कांस्टेबल भारत भूषण बंसल थाने के पास मकान के प्रथम तल पर किराये पर रहता है।

भूतल पर रहने वाले कृष्ण कुमार से सोमवार को उसका विवाद हुआ था। कृष्ण कुमार की पारा थाने के बुद्धेश्वर निवासी इलेक्ट्रानिक्स सामान के व्यवसायी रामसनेही गुप्ता के बेटे सत्यम उर्फ राजा से दोस्ती की जानकारी हुई। सत्यम व उसके दोस्तों के पास सिल्वर अपाचे और सफेद स्कूटी की पुष्टि हुई। 

धरपकड़ पर थाने पहुंचे आक्रोशित नागरिक 

attack on constables in lucknow
सिपाहियों की करतूत छिपाने की कोशिश में जुटे इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह व एसएसआई अभिमन्यु मल्ल की टीम ने कृष्ण कुमार और सत्यम के साथ उसके पिता रामसनेही व भाई राहुल को हिरासत में लिया।

इससे आक्रोशित व्यापार मंडल के पदाधिकारी तालकटोरा थाने पहुंचे। इस बीच राजाजीपुरम के भी लोग आ चुके थे। उन्होंने सिपाही भारत भूषण पर मोहल्ले की युवती से करीबी बनाने के चक्कर में सोमवार को कृष्ण कुमार की पिटाई का आरोप लगाया।

दो महीने से चल रही थी तनातनी
थाने पर एकत्र लोगों ने बताया कि किराये पर रहने वाला सिपाही मोहल्ले की युवती से करीबी बनाने के प्रयास में था। युवती ने अपने दोस्त कृष्ण कुमार को जानकारी दी थी। इसे लेकर दो महीने से तनातनी चल रही थी।

कृष्ण कुमार व अन्य लोगों ने सिपाही से आपत्ति जताई थी। नव वर्ष की पार्टी में सिपाही द्वारा अपमानित किए जाने से आहत कृष्ण कुमार को उच्चाधिकारियों से शिकायत का आश्वासन दिया था, लेकिन उसने दोस्तों की मदद से सिपाही पर हमला किया। इसमें भारत भूषण के  साथ गश्त पर निकला राजमणि भी घायल हो गया। 

हमलावरों की तलाश में दबिशें 
एएसपी सिटी पश्चिम ने बताया कि हमले के आरोपी कृष्ण कुमार और सत्यम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके चार साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। कृष्ण कुमार बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायत की भी जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed