{"_id":"698470cece99450486019a9d","slug":"video-uproar-in-khatima-chamber-of-commerce-vote-counting-ballot-boxes-sealed-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खटीमा व्यापार मंडल की मतगणना में हंगामा, मतपेटियां सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खटीमा व्यापार मंडल की मतगणना में हंगामा, मतपेटियां सील
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल खटीमा शाखा के चुनाव की मतगणना के दौरान बुधवार शाम को मतगणना स्थल पर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे के चलते कोषाध्यक्ष पद के परिणाम घोषित होने के बाद अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए मतगणना रोक दी गई। साथ ही मतपेटियों को सील कर दिया गया। देर शाम तक मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। खटीमा व्यापार मंडल के लिए बुधवार को सनातन धर्मशाला में सुबह नौ से दो बजे तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। मतदान में पंजीकृत 3202 व्यापारियोें में से 2704 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कोषाध्यक्ष पद पर मो. जरीफ ने 967 मत प्राप्त कर 104 मत से विजय रहे, जबकि शुभम गोयल ने 863 व गौरव अग्रवाल ने 824 मत प्राप्त किए। इस दौरान कुल मतों की गिनती में 27 मत कम मिलने पर एक पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते हुए मतदान स्थल पर हंगामा खड़ा हो गया। जिस पर एसडीएम तुषार सैनी और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और हंगामा कर रहे कुछ लोगों मतदान केंद्र से बाहर किया। इसके बाद चुनाव समिति से वार्ता कर मतगणना स्थगित कर दी। साथ ही मतदान पेटियों को सील कर दिया गया। एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि मतगणना स्थल पर हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था स्थापित की गई। हंगामा बढ़ने के बाद समिति ने मतपेटियां सील कर दीं। इधर, मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल बत्रा ने बताया कि मतगणना के दौरान मत पेटी में 27 वोट कम मिले थे। फिलहाल मतगणना स्थगित कर दी गई है। अग्रिम आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।