{"_id":"68bff0bb3f7fe6fe6608146c","slug":"video-the-closure-of-the-all-weather-road-for-10-days-is-the-government-failure-in-pithoragarh-2025-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: ऑलवेदर सड़क 10 दिन से बंद होना सरकार की नाकामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: ऑलवेदर सड़क 10 दिन से बंद होना सरकार की नाकामी
कांग्रेस ने 10 दिन बाद भी टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क पर आवाजाही शुरू न होने पर आक्रोश जताया है। कहा कि दो जिलों की लाइफलाइन कही जाने वाली इस सड़क का बंद होना सरकार की नाकामी है। सड़क परिवहन राज्य मंत्री के गृह क्षेत्र की यह सड़क बदहाल होना गंभीर है। 22 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी स्वाला में आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है, इससे दोनों जिलों के लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कांग्रेस के पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने कहा कि पिथौरागढ़ और चंपावत केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री का गृह क्षेत्र है। उनके गृह क्षेत्र में करोड़ों रुपये खर्च कर ऑलवेदर सड़क का निर्माण किया गया। सड़क बंद होने से वाहनों की आवाजाही ठप है। मैदानी क्षेत्रों से आपूर्ति लड़खड़ाने से सब्जी, फल, राशन सहित अन्य दैनिक जरूरत का सामान महंगा हो गया है। स्वाला में ही ट्रीटमेंट और सड़क खोलने के नाम पर 22 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर डाले लेकिन नतीजा शून्य रहा है।कहा शीघ्र सड़क नहीं खुली तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।