{"_id":"698470ea6ad1afec9b0bd3f7","slug":"video-cultural-platform-to-be-built-in-dev-singh-ground-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: देवसिंह मैदान में बनेगा सांस्कृतिक मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: देवसिंह मैदान में बनेगा सांस्कृतिक मंच
पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में मंच निर्माण के लिए खेल प्रेमी और नगर निगम आमने-सामने है। नगर आयुक्त ने मैदान का निरीक्षण करते हुए साफ तौर पर कहा कि डीपीआर के मुताबिक ही मैदान का विस्तारीकरण हो रहा है। मंच निर्माण से खेलों में कोई व्यवधान नहीं आएगा। संस्कृति प्रेमियों की भावनाओं के मुताबिक ही यहां सांस्कृतिक मंच का निर्माण होगा। दरअसल, बीते मंगलवार कई खेल प्रेमियों ने देवसिंह मैदान में मंच निर्माण का विरोध करते हुए इसका काम रुकवा दिया था। खेल प्रेमियों ने कहा कि मैदान के विस्तारीकरण की स्वीकृति मिली है। मंच निर्माण कर सरकारी धन खपाया जा रहा है। मंच निर्माण से मैदान में होने वाले खेलों में व्यवधान पैदा होगा। दूसरे दिन बुधवार को नगर आयुक्त डॉ. दीपक सैनी मैदान पहुंचे और निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों के साथ वार्ता की। उन्होंने कहा कि डीपीआर के मुताबिक काम हो रहा है। मैदान में मंच निर्माण से इसका दायरा सिमटने की बात सही नहीं है। मैदान में होने वाले खेलों में कोई व्यवधान न हो इसके लिए मंच को पीछे खिसकाया जा रहा है। इसके निचले तल में यहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखते हुए ग्रीन रूम तैयार होगा। उन्होंने कहा कि बास्केटबॉल कोट के लिए पैमाईश की गई। इसके लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही है। वॉलीबाल कोट के साथ ही पूर्व की जगह बॉक्सिंग रिंग तैयार किया जाएगा। सीएम घोषणा के तहत ही कार्य हो रहा है। विस्तारीकरण से मैदान का दायरा बढ़ने के साथ ही दर्शकों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा। संस्कृति प्रेमियों की भावनाओं के अनुरूप ही मैदान में मंच का निर्माण किया जा रहा है। वहीं देवसिंह मैदान में मंच का निर्माण करने पर खेल प्रेमियों ने न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी ने कहा कि मैदान के विस्तारीकरण का कोई विरोध नहीं है। खेलने के लिए बने मैदान में मंच निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।