Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Karnaprayag 100-foot-tall tricolor flag will soon be hoisted at the Karn Temple, and Ganga Aarti will be performed
{"_id":"6985f450fe8df1c9490c939c","slug":"video-karnaprayag-100-foot-tall-tricolor-flag-will-soon-be-hoisted-at-the-karn-temple-and-ganga-aarti-will-be-performed-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Karnprayag: कर्ण मंदिर में जल्द लगेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा, गंगा आरती होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnprayag: कर्ण मंदिर में जल्द लगेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा, गंगा आरती होगी
पालिका के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि नगर में जल्द 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। इसकी स्थापना कर्णमंदिर परिसर में होगी। साथ ही गंगा आरती का शुभारंभ भी होगा। कार्यक्रम में नगर पालिका वार्ड की विभिन्न कीर्तन मंडलियों और ममंद ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
शुक्रवार को नगर पालिका के बारातघर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका बोर्ड के एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव दुर्गा कीर्तन मंडली शक्तिनगर, उमा माहेश्वरी कीर्तन मंडली आईटीआई, मन्नपूर्णा देवी ममंद पाडली, उमा देवी कीर्तन मंडली और ममंद ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुति दी। नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पालिका के एक साल के कार्यकाल में तमाम विकास कार्य हुए हैं। नगर में पार्किंगों की स्वीकृति, ड्रेनेज के लिए डीपीआर, साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ठ लाइट आदि लगाई हैं। साथ ही पर्यावरण मित्र घर घर जाकर कूड़ा इकट्ठा कर रहे हैं। आगामी 13 फरवरी को नगर में गढ़वाल सांसद का भ्रमण है। इस दौरान 100 फीट ऊंचा तिरंगा और नगर के प्रवेश और बाहर जाने वाले मार्गों पर लगे भव्य गेटों का शुभारंभ भी किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।