{"_id":"68b02623612570871e07faa4","slug":"video-teachers-staged-a-sit-in-protest-in-the-ceo-office-against-direct-recruitment-in-bageshwar-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: सीधी भर्ती के विरोध में शिक्षकों ने दिया सीईओ कार्यालय में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: सीधी भर्ती के विरोध में शिक्षकों ने दिया सीईओ कार्यालय में धरना
बागेश्वर जिले में प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती का विरोध, तत्काल पदोन्नति और वार्षिक स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों की चॉकडाउन हड़ताल जारी है। बुधवार को शिक्षकों ने सीईओ कार्यालय में नारेबाजी करते हुए धरना दिया। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। राजकीय शिक्षक संघ ने विगत 18 अगस्त से चॉकडाउन हड़ताल शुरू की थी। मंगलवार से एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन ने भी राशिसं के आंदोलन को समर्थन देने हुए चॉकडाउन कर दिया है। दोनों संगठनों ने संयुक्त रूप से सीईओ कार्यालय में धरना दिया। राशिसं के जिलाध्यक्ष गोपाल दत्त पंत ने कहा कि प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती से कई साल से पदोन्नति की बाट जोह रहे शिक्षकों की उम्मीदें पूरी नहीं हो सकेंगी। वार्षिक स्थानांतरण नहीं होने से कई शिक्षक लंबे समय से एक ही स्थान पर बने हुए हैं। सरकार से कई बार मांग करने के बावजूद अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण शिक्षक आंदोलन को मजबूर हुए हैं। एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा ने कहा कि एक ओर प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती और दूसरी तरफ कलस्टर विद्यालय बनाने से पदोन्नति के रास्ते बंद किए जा रहे हैं। शिक्षकों को कक्षाएं छोड़कर सड़कों पर उतरने को मजबूर किया जा रहा है। राशिसं के जिला मंत्री देवेंद्र सिंह मेहता ने कहा कि मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।