{"_id":"6aad55c253762fde9d0184ea","slug":"video-student-parvez-murdered-over-drug-related-dues-eight-arrested-including-a-constable-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स की वसूली के लिए छात्र परवेज की हत्या, सिपाही समेत आठ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ड्रग्स की वसूली के लिए छात्र परवेज की हत्या, सिपाही समेत आठ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बीए एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र परवेज अली की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, ड्रग्स तस्करी की रकम वसूलने के लिए परवेज को अगवा किया गया था। कार में उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद आरोपी उसे नगरा हाट मैदान में फेंककर भाग गए थे। मामले में प्रेमनगर थाने में तैनात सिपाही आशीष सिंह समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तीन कार और सात मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि रविवार रात परवेज घायल अवस्था में नगरा हाट मैदान में पड़ा मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसके जांघ पर दांत से काटने के निशान भी मिले थे। पुलिस ने हत्या की जांच शुरू करते हुए करीब डेढ़ सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले। जांच में बड़ाबाजार घास मंडी निवासी प्रियांशु उर्फ प्रयांश, जुगियाना निवासी जय श्रीवास्तव उर्फ अमन, साहिल मिश्रा, शनि नामदेव, बंगला घाट गोपाल की बगिया निवासी भूपेंद्र वंशकार, लक्ष्मीपुर कॉलोनी निवासी यश शिवहरे उर्फ बिट्टू और तलैया मोहल्ला निवासी अर्शिल खान के नाम सामने आए। पुलिस टीमों ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में सामने आया सिपाही का नाम
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने प्रेमनगर थाने में तैनात सिपाही आशीष सिंह का नाम भी बताया। बांदा के तिंदवारी रोड निवासी आशीष सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि सिपाही को परवेज के ड्रग्स तस्करी में शामिल होने की जानकारी थी। आरोप है कि उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर परवेज से बड़ी रकम वसूलने की साजिश रची थी।
सैंपल लेने के बहाने बुलाया, कार में किया अगवा
पुलिस के अनुसार, परवेज आरोपियों को पहले से जानता था। साहिल ने उसे ड्रग्स के सैंपल लेने के बहाने बुलाया। इसके बाद सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी के बाहर से उसे कार में अगवा कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, परवेज नशे की हालत में था, लेकिन उसे साजिश का अंदेशा हो गया था। उसने कार में शोर मचाने के साथ विरोध और हाथापाई शुरू कर दी। इस पर आरोपियों ने उसे काबू करने के लिए बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे नगरा हाट मैदान में फेंक दिया गया और आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने मामले में सिपाही समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। वहीं, वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।