फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   VIDEO : Statement of SP (Rural) regarding the incident of death of mother and her infant child

VIDEO : डेढ़ साल के दूधमुंहे बच्चे समेत मां ने आग लगाकर दी जान

Mon, 17 Mar 2025 01:39 AM IST
Sachin Soni सचिन सोनी
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:39 AM IST
VIDEO : Statement of SP (Rural) regarding the incident of death of mother and her infant child
झांसी के थाना लहचूरा के बरुआमाफ गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मां ने अपने साथ डेढ़ साल के दूधमुंहे बच्चे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। अस्पताल ले जाने पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या के आरोप में पति, सास, ससुर समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति समेत अन्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दोनों शवों का भी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मां समेत दूधमुंहे बच्चे की मौत से गांव में मातम पसरा है। लहचूरा थाने के बरुआमाफ गांव निवासी कौशल कुशवाहा खेती किसानी करता है। 2 मई 2022 को उसकी शादी मऊरानीपुर के कोटरा गांव निवासी लखनलाल की छोटी बेटी पूजा (23) से हुई थी। मायकेवालों का कहना है कि शादी के बाद से दहेज को लेकर ससुराल के लोग विवाद करने लगे। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए पूजा से मारपीट करते थे। कुछ दिनों पहले भी उसके साथ मारपीट हुई। यह बात पूजा ने परिवार को भी बताई थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे पूजा के कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी। मासूम राज की भी रोने की आवाज आई। कमरे से धुआं निकलने लगा। यह देखकर पड़ोस के लोग पहुंचे। पूजा एवं उसका बच्चा आग की लपटों में घिरे थे। पड़ोसियों ने घर में पहुंचकर आग बुझाई। घटना के समय ससुरालीजन का खेत में होना पाया गया है। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर पति कौशल कुशवाहा, सास पिंकी, ससुर चरनदास एवं ननद हीरा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनको हिरासत में ले लिया गया है। - गोपीनाथ सोनी, एसपी(आरए)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : भाईदूज पर झांसी जिला कारागार में अपने भाइयों को टीका करने पहुचीं बहनें

16 Mar 2025

VIDEO : झांसी में डेढ़ साल के मासूम बेटे संग मां ने आग लगाकर दी जान, पुलिस का बयान आया सामने

16 Mar 2025

VIDEO : देशी रंग में रंगे विदेशी, गाल पर खूब लगा गुलाल

15 Mar 2025

VIDEO : रील्स में तो खूब देखी होगी ब्रज वाली अब देखिए बुंदेली लठामार होली

15 Mar 2025

VIDEO : विधान परिषद सभापति से मिला विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन

15 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : आश्वासन के बाद फिर खुली शराब की दुकान तो महिलाओं ने सड़क पर निकाल फेंकी पेटियां, पाउच बटाेरकर भागे शराबी

15 Mar 2025

VIDEO : झांसी में पुलिस लाइन में जमकर खेली गई होली

15 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : झांसी में अदा की गई जुमे की नमाज, जामा मस्जिद समेत तमाम मस्जिदों में तैनात रही पुलिस

14 Mar 2025

VIDEO : झांसी में जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त को गुलाल लगाकर खेली होली, विदेशी नागरिकों ने भी लगाया गुलाल

14 Mar 2025

VIDEO : नारायण धर्मशाला के पास होलिका की चीख सुन राहगीर रह गए दंग

13 Mar 2025

VIDEO : विश्व हाॅकी कप में विजयी गोल दागने वाले ओलंपियन अशोक ध्यानचंद ने गोल्डन जुबली पर सुनाई सफलता की कहानी

13 Mar 2025

VIDEO : एरच महोत्सव के दाैरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

12 Mar 2025

VIDEO : झांसी पहुंचे मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ

11 Mar 2025

VIDEO : बीयू में होली के उपलक्ष्य में खूब उड़ा रंग-गुलाल

11 Mar 2025

VIDEO : महिला दिवस के उपलक्ष्य में जेसीआई गूंज की महिलाओ ने निकाली वाहन रैली

11 Mar 2025

VIDEO : झांसी के बंगरा में करंट से मां और दो बेटों की मौत

10 Mar 2025

VIDEO : रेलवे के महाप्रबंधक ने की स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की जांच

10 Mar 2025

VIDEO : 33वीं पीएसी में लगी प्राचीन शस्त्रों और शहीद सिपाहियों के चित्रों की प्रदर्शनी

10 Mar 2025

VIDEO : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में '21वीं सदी के परिप्रेक्ष्य में द्रौपदी चीरहरण' नाटक का मंचन किया गया

09 Mar 2025

VIDEO : झांसी में महिला स्टाफ के हाथ राही बुंदेलखंड एक्सप्रेस की कमान

08 Mar 2025

VIDEO : आसपा नेता चंद्रशेखर के काफिले पर मथुरा में हुए हमले के विरोध में झांसी में कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

03 Mar 2025

VIDEO : करीब 3.5 करोड़ रुपये की शासकीय भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

02 Mar 2025

VIDEO : झांसी में मेडिकल कॉलेज के सफाईकर्मियों ने हड़ताल की... किया ये एलान

28 Feb 2025

VIDEO : झांसी में महाशिवरात्री पर निकाली गई शिव बरात

26 Feb 2025

VIDEO : अधिवक्ता एक्ट में किए गए संशोधन का विरोध, झांसी जिला अधिवक्ता संघ ने किया कार्य बहिष्कार

25 Feb 2025

VIDEO : यूपी में बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हुई, देखें क्या बोलीं छात्राएं

24 Feb 2025

VIDEO : पांच साल की बेटी बोली- पापा ने दबाया मां का गला, स्केच बनाकर किया खुलासा

17 Feb 2025

VIDEO : झांसी पैरा मेडिकल की छात्रा संग छेड़खानी के विरोध में छात्राओं ने किया प्रदर्शन

17 Feb 2025

VIDEO : फायरिंग रेंज में गोला फटने से किशोर की मौत, युवक और नाबालिग घायल

14 Feb 2025

VIDEO : रात भर गुटखा कारोबारी की दुकान के बाहर डेरा डाले रही आयकर विभाग की टीम, सुबह खोले ताले

13 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed