{"_id":"6ab56ada0ae4f8b9250bdcb6","slug":"video-minor-rapes-female-student-friend-keeps-watch-outside-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"छात्रा से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, दोस्त बाहर देता रहा पहरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रा से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, दोस्त बाहर देता रहा पहरा
नीरज नरवरिया
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:54 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। गुरसराय थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद बीए की छात्रा की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा किया। पुलिस लाइन में मीडिया से बातचीत में एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि एक बाल अपचारी ने सामुदायिक केंद्र में छात्रा से दुष्कर्म किया, जबकि उसका दोस्त बाहर निगरानी करता रहा। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना का खुलासा करने की बात कही है।
एसएसपी ने बताया कि 19 वर्षीय छात्रा और 16 वर्षीय बाल अपचारी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। छात्रा के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। इसी बात को लेकर 20 सितंबर को छात्रा ने किशोर को गांव स्थित सामुदायिक केंद्र में बुलाया था। किशोर अपने दोस्त को बाहर निगरानी के लिए खड़ा कर छात्रा के साथ कमरे में चला गया। पुलिस के अनुसार, छात्रा ने किशोर को बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी है, लेकिन वह उससे शादी करना चाहती है। बातचीत के दौरान किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
एसएसपी के मुताबिक, इसी दौरान तीन ग्रामीण सामुदायिक केंद्र पर पहुंच गए। बाहर निगरानी कर रहे किशोर के दोस्त ने उसे इसकी सूचना दी। इसके बाद किशोर और छात्रा केंद्र से बाहर आए तो ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया। अगले दिन यह बात गांव में फैल गई।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर की शाम छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। 22 सितंबर की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतका के भाई ने छह लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। नामजद चार अन्य नाबालिग आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। दोनों को शुक्रवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
मोबाइल पर गेम खेलने के लिए दोस्त को बुलाया था
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि उसने 20 सितंबर को दोपहर बाद करीब तीन बजे अपने दोस्त को मोबाइल पर गेम खेलने के लिए बुलाया था। दोनों गेम खेल रहे थे, तभी छात्रा वहां पहुंची। वह उसे बातचीत के लिए सामुदायिक केंद्र के अंदर ले गई। किशोर ने अपने दोस्त को बाहर निगरानी के लिए खड़ा कर दिया और किसी के आने पर फोन करने को कहा। इसके बाद उसने छात्रा से दुष्कर्म किया।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया। पुलिस के मुताबिक, टीम ने सामुदायिक केंद्र से घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। मौके की फोटो और वीडियोग्राफी भी कराई गई। साक्ष्यों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच के लिए डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके साथ ही अन्य वैज्ञानिक जांच भी कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।