{"_id":"6ab58797f265e2946007d2dd","slug":"younger-brother-lodged-an-fir-against-his-father-for-culpable-homicide-kanpur-news-c-220-1-akb1007-149502-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छोटे भाई ने पिता पर दर्ज कराई पिता पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छोटे भाई ने पिता पर दर्ज कराई पिता पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी
Fri, 25 Sep 2026 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के चितवाखेड़ा रसधान में रुपयों के विवाद को लेकर पिता ने घर के बाहर सो रहे बड़े बेटे के सिर में पत्थर से कई वार कर दिए थे। इससे उसकी इलाज के दौरान बुधवार को जान चली गई। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसमें युवक की सिर की हड्डी टूटी मिली व कोमा में जाने से मौत होना पाया गया। मामले में छोटे भाई ने पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
चितवाखेड़ा रसधान निवासी अभिषेक कुशवाहा 24 के शव का बृहस्पतिवार को अकबरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसमें उसके सिर व चेहरे में बायीं ओर चोट के करीब पांच निशान मिले। उसके सिर पर वार इतनी ताकत से किए गए थे कि उसके सिर की हड्डी टूट गई। दिमाग में खून का थक्का जमने की वजह से कोमा में जाने से मौत होना पाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो छोटा भाई अभिषेक, मां ऊषा देवी, बहन सोनिका, शिवानी, काजल, मुस्कान व परिजन रोने लगे। शाम को परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
इधर, अभिषेक के छोटे भाई आनंद ने पिता रामजीवन के खिलाफ सिकंदरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि पिता ने कुछ दिन पहले पैतृक संपत्ति बेची थी। 21 सितंबर को पिता संपत्ति बिक्री के साढ़े तीन लाख रुपये शराब के लिए ले जाना चाहते थे। भाई के विरोध करने पर दोनों में विवाद हुआ था। रात में 11 बजे भाई के सोने के दौरान पिता ने उसके सिर पर पत्थर से कई वार कर दिए।
विज्ञापन
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन भाई को इलाज के लिए कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह भाई की जान चली गई। सिकंदरा थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रामजीवन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में तीन टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।