{"_id":"6afb0627e26d22dc6f0450fe","slug":"video-body-of-a-workman-missing-for-three-days-found-in-a-well-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता मिस्त्री का कुएं में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नीरज नरवरिया
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:03 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम रोरा में सोमवार को खेत पर बने कुएं में एक युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम रोरा में खेतों पर काम और देखरेख के लिए पहुंचे ग्रामीण पुष्पेंद्र परिहार की नजर कुएं में उतराते शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल डायल 112 और लहचूरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
मृतक की पहचान गांव के ही कल्लू के रूप में हुई है। वह पेशे से मिस्त्री था और इंजन सुधारने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले तीन दिनों से घर नहीं लौटा था। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब और नशे का आदी था। कुएं में शव मिलने की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
लहचूरा थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को कुएं से निकलवाकर कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह कुएं तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।