{"_id":"6afb6d4b72bc0935750049c8","slug":"allegation-of-harassment-of-married-woman-for-bullet-fir-lodged-agra-news-c-25-1-agr1008-1214907-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बुलेट के लिए विवाहिता के उत्पीड़न का आरोप, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बुलेट के लिए विवाहिता के उत्पीड़न का आरोप, प्राथमिकी
Tue, 17 Nov 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
बाह: दहेज की बलि चढ़ी बघरेना की शिखा
अछनेरा। क्षेत्र के मंगूरा निवासी एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल के चार लोगों पर दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और नकदी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता के मुताबिक उनकी शादी 25 नवंबर 2025 को शमसाबाद के नगला सूरजमान गढ़ी निवासी नीलेश से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति, ससुर रामप्रकाश, ननद मानसी और जेठानी राजनंदनी ने अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल मांगी। उन्होंने दो लाख रुपये नकद की भी मांग की। मांग पूरी न होने पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन उसे मुंबई के मीरा रोड स्थित एक बिल्डिंग में ले गए। वहां उसे शारीरिक परेशान करने का प्रयास किया गया और विरोध करने पर पिटाई की गई। जान से मारने की नीयत से गैस पाइप काटकर गैस चालू की गई और करंट लगाने का भी प्रयास किया गया। बाद में 2 मई 2026 को उसे ससुराल से निकाल दिया गया। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चार लोगों के नाम प्राथमिकी दर्ज हुई है। जांच की जा रही है।