{"_id":"691a90f61fe4fdd5c709780d","slug":"video-the-body-of-an-unidentified-youth-was-found-near-the-kotkapura-bypass-in-moga-2025-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में कोटकपूरा बाईपास के पास मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा में कोटकपूरा बाईपास के पास मिला अज्ञात युवक का शव
रविवार देर शाम मोगा के कोटकपूरा बाईपास के नजदीक रेलवे ब्रिज के पास स्थित एक खाली प्लॉट से करीब 35 से 40 वर्ष की उम्र के अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। सूचना मिलते ही मोगा पुलिस मौके पर पहुंची और समाज सेवा सोसाइटी की मदद से शव को मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जांच अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक प्लॉट के अंदर एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव को 72 घंटे के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है, ताकि पहचान की प्रक्रिया पूरी की जा सके। उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित समय में पहचान नहीं होती है तो कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान के लिए उसकी तस्वीर जारी की जाएगी। समाज सेवा सोसाइटी के प्रधान गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुलिस की सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी तक पहुंचाने में सहयोग किया। फिलहाल मृतक के परिजन या उसकी पहचान के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।